{"_id":"5a8ddaca4f1c1ba4268bb8fd","slug":"91519246026-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ गौ रक्षा समिति का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ गौ रक्षा समिति का प्रदर्शन
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षा सेवा समिति ने किया प्रदर्शन
मेरठ। गोरक्षा सेवा समिति के लोगों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान ने बताया कि 20 फरवरी को गंगानगर में एक गाय गंभीर रूप से घायल हालत में मिली थी। उन्होंने सरकारी पशु चिकित्सालय सूरजकुंड रोड के मुख्य पशु चिकित्सक से संपर्क किया, जिसके काफी देर बद एक चिकित्सक ने मौके पर पहुंच कर कुछ दवा लिखीं। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब समिति के लोग पशु चिकित्सालय पर पहुंचे तो वहां मुख्य पशु चिकित्सक ने बजट ना आने का हवाला देकर दवा देने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार लावारिस पशुओं के इलाज के लिये कोई बजट नहीं देती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर लावारिस पशुओं के इलाज के लिये उचित कदम उठाएं जाए। साथ ही दवा में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। अंकुश जांगिड़, मिहिर सक्सेना, उदित प्रताप, रमेश प्रजापति, विवेक बालियान, नितिन गर्ग, सैफुल चौहान आदि रहे।