{"_id":"5a0b53ca4f1c1bd9798bc792","slug":"91510691786-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीज पहुंचे 627","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीज पहुंचे 627
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
डेंगू के चार नए मरीज मिले
मेरठ। पिछले करीब चार माह से डेंगू का प्रकोप जारी है। हालांकि एक सप्ताह में डेंगू के मरीजों की संख्या कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन डेंगू रुका नहीं है। डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं, जिनमें तीन मेरठ के हैं। जिले में अब तक 627 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ के जिन नए मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें नितिन निवासी फूलबाग कॉलोनी, परमेश्वरी निवासी किनानगर और सुमन निवासी कसेरुखेड़ा हैं। इसके अलावा गीता निवासी बिजनौर हैं। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही डेंगू खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि 2016 की तुलना में इस बार डेंगू का प्रकोप बेहद ज्यादा है। पिछले साल डेंगू के 195 मरीज मिले थे।