{"_id":"59d0053a4f1c1bd7538b5127","slug":"91506805050-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके की मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके की मां घायल
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार की मां की हालत में सुधार बताया गया है। बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शनिवार को कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रवीण कुमार का परिवार टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्तान नगर में रह रहा है।
क्रिकेटर प्रवीण कुमार के भाई विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पिता सकत सिंह और मां मूर्ति देवी बाइक से जानी के नंगला गांव के रजवाहे पर देव प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे। बागपत रोड स्थित रजवाहे पर उनकी मां को कार ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। मूर्ति देवी को बागपत रोड स्थित केएमसी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के चेयरमैन सुनील गुप्ता ने बताया कि उनकी दाईं तरफ की पांच और बाईं तरफ की चार पसलियों में फैक्चर है। शुक्रवार को वे उठ भी नहीं पा रही थीं, शनिवार को काफी सुधार हुआ है। हादसे का पता चलते ही शनिवार को परिचित और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी चालक पांचली गांव के पास कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को थाने भेज दिया था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।