फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सकौती चीनी मिल बंद हुई तो दौराला से जुड़ेंगे किसान

सकौती चीनी मिल बंद हुई तो दौराला से जुड़ेंगे किसान

Sun, 17 Sep 2017 03:23 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
सकौती चीनी मिल बंद हुई तो दौराला से जुड़ेंगे किसान
सकौती बंद हुई तो दौराला से जुड़ेंगे किसान
विज्ञापन

मेरठ। मायावती सरकार में बेची गई चीनी मिलों के मामले में सुप्रीमकोर्ट के आदेश से हलचल मची है। जहां किसानों को एक चीनी मिल से दूसरे चीनी मिल के साथ जोड़ा जाना तय है वहीं गन्ना विभाग ने किसानों को समस्या से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि अगर सकौती चीनी मिल बंद करने के लिए शासन का कोई आदेश आया तो उसके सभी किसानों को दौराला चीनी मिल से जोड़ दिया जाएगा।

मेरठ मंडल में बुलंदशहर और सकौती चीनी मिल बेची गयी थी। जिनमें से बुलंदशहर वेव ग्रुप को बेची गयी थी। यह चीनी मिल पिछले चार साल से इस लिए बंद पड़ी है कि वह एनजीटी के निर्देशों का पालन ही नहीं कर रही थी। इसके अलावा सकौती चीनी मिल को 2009 से लगातार आईपीएल कंपनी चला रही है। सकौती चीनी मिल से लगभग 20 हजार किसान जुड़े हैं। इस चीनी मिल की गन्ना पेराई क्षमता पांच हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन की है। न्यायालय के आदेश के बाद से सकौती चीनी मिल से जुड़े किसान परेशान हैं। किसानों का मानना है कि यदि समय रहते उनके गन्ने पेराई की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या खड़ी हो जाएगी। क्योंकि छोटी जोत के किसान अगैती प्रजाति के गन्ने की फसल को काटकर गेहूं की बुवाई करते हैं। वहीं उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह का कहना है कि शासन के आदेश का इंतजार है। अगर सकौती चीनी मिल को बंद करने का आदेश आता है तो उसका अनुपालन किया जाएगा। सकौती चीनी मिल के सभी किसानों को दौराला चीनी मिल से जोड़ दिया जाएगा। किसी प्रकार की किसानों को दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी। वैसे भी दौराला चीनी मिल की एक लाख 25 हजार क्विंटल गन्ना पेराई की क्षमता है।
विज्ञापन

खास बात
गन्ना विभाग ने किसानों को समस्या से दूर रखने की कवायद शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed