{"_id":"59b459854f1c1beb7f8b5830","slug":"91504991621-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों पर हमला करने वाले जाएंगे जेल: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों पर हमला करने वाले जाएंगे जेल: मंडलायुक्त
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि पॉलीथिन मुक्त अभियान में लगे नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों पर हमला करने या उनसे बदसलूकी करने वालों को सख्ती से निपटा जाएगा। उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जाएगा। कहा कि पॉलीथिन मुक्त मेरठ से सभी को लाभ होगा इसलिए सभी को इसमें सहयोग देना चाहिए।
वहीं, मंडलायुक्त ने ओडियन नाले का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं व नाला सफाई के कार्यों को देखा। उन्होंने नगर निगम व व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ शारदा रोड से नाले के सहारे-सहारे थाना ब्रह्मपुरी से पिलोखड़ी पुल, हापुड़ रोड, आरटीओ रोड, लोकप्रिय हॉस्पिटल मोड से वापस आबूनाले तक का निरीक्षण किया तथा नाला सफाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कूड़े के ढेर पर हुए नाराज
मंडलायुक्त ने थाना ब्रह्मपुरी के सामने पड़े कूड़े के ढेर पर नाराजगी जतायी। पुलिस अधिकारियों को तत्काल इसे हटवाकर आगे कहीं खाली जगह में कंटेनर में डलवाने के लिये निर्देशित किया। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कंटेनर की नियमित सफाई कराएं। मंडलायुक्त ने भूमिया पुल से आगे अतिक्रमण पर भवन स्वामी को अपना नक्शे की जांच एमडीए से कराने के निर्देश दिए। नहीं तो ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मुख्य अभियंता नगर निगम केबी वार्ष्णेय, अधिशासी अभियंता मोइनुद्दीन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कंवर सेन व व्यापार संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।