फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिजल्ट जो भी हो न घबराएं, अभिभावक भी हौसला बढ़ाएं

रिजल्ट जो भी हो न घबराएं, अभिभावक भी हौसला बढ़ाएं

Thu, 18 Apr 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
रिजल्ट जो भी हो न घबराएं, अभिभावक भी हौसला बढ़ाएं
यूपी बोर्ड : रिजल्ट से न घबराएं, अभिभावक विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाएं
विज्ञापन


- 22-25 अप्रैल के बीच आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट
- हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में 83787 विद्यार्थियों ने कराया था पंजीकरण
- 5102 ने छोड़ी थी हिंदी की परीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि 22 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों की धड़कने तेज हो रही हैं। रिजल्ट आने पर अभिभावकों को भी बच्चों का खास ख्याल रखना होगा। रिजल्ट जैसा भी हो उन्हें बच्चों का हौसला बढ़ाना होगा। अगर रिजल्ट उदास करने वाला हो तो बच्चों को समझाएं।
इस साल मेरठ में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 83787 है, जिनमें हाईस्कूल में 43917 और इंटरमीडिएट में 39870 परीक्षार्थी हैं। इनका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जबकि हाईस्कूल में 3882 और इंटरमीडिएट में 1220 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ी थी, लिहाजा इन्हें फेल माना जाएगा। बाकी बचे 78685 परीक्षार्थी ही पास या फेल होंगे। वहीं, यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों की बात करें तो इनमें 65 हजार 647 परीक्षार्थी हाईस्कूल के हैं और 50 हजार 425 इंटरमीडिएट के हैं। इन 17 जिलों में 5 लाख 89 हजार 371 परीक्षार्थी हाईस्कूल में और 4 लाख 85 हजार 569 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। एक लाख 16 हजार 72 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ी थी। वर्ष 2018 में हाईस्कूल में मेरठ का प्रदेश में 8वां स्थान था, जबकि इंटरमीडिएट में 19वां, जबकि वर्ष 2017 में मेरठ हाईस्कूल में प्रदेश में 34वें और इंटरमीडिएट में 38वें स्थान पर था। वहीं, वर्ष 2016 में मेरठ हाईस्कूल में प्रदेश में 37वें और इंटरमीडिएट में 50वें स्थान पर था।
विज्ञापन

---
अभिभावकों के लिए मनोचिकित्सक के टिप्स
- विद्यार्थियों को समझाएं की घबराने की जरूरत नहीं है।
- विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाना चाहिए।
- परिणाम के बाद तर्क वितर्क के बजाय प्रोत्साहित करें।
- प्रतिशत के लिए न डाटें।
- फेल होने पर बच्चों को विश्वास में लें, उन्हें समझाएं।
- बच्चों के व्यवहार में हो रहे बदलावों पर नजर रखें।

एनआईसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सुमन ने बताया कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम एनआईसी की वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थी upmsp.nic.in पर लॉग इन कर अपने रोल नंबर के जरिए मार्कशीट देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्ष रिजल्ट प्रतिशत
2018 हाईस्कूल- 86.20, इंटरमीडिएट- 83.39 प्रतिशत
2017 हाईस्कूल- 82.06, इंटरमीडिएट- 83.35 प्रतिशत
2016 हाईस्कूल- 87.50, इंटरमीडिएट- 88.45 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed