फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दस हजार की सुपारी देकर कराई थी सूफियान की हत्या

दस हजार की सुपारी देकर कराई थी सूफियान की हत्या

Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
दस हजार की सुपारी देकर कराई थी सूफियान की हत्या
दस हजार की सुपारी देकर कराई थी सूफियान की हत्या
विज्ञापन


मेरठ। मवाना के टैक्सी चालक सूफियान हत्याकांड का सोमवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार वारदात को चचेरे भाई ने दोस्त को महज दस हजार रुपये की सुपारी देकर साथ मिलकर अंजाम दिलाया था। मुख्य आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह गांव और कुनबे में अपना प्रभाव कायम रखना बताया गया।
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि गांव सठला निवासी सूफीयान (25) पुत्र मोहतरम खान की शनिवार को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सूफियान के चाचा ने टैक्सी बुक कराने वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस की जांच में मामला दूसरा निकला। एसपी के अनुसार शक के घेरे में आए सूफियान के चचेरे भाई फिरोज खान पुत्र मुस्लिम खां को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो केस खुलता चला गया।
विज्ञापन

ऐसा हुआ फिरोज पर शक
एसपी देहात ने बताया कि सूफियान की हत्या मवाना में निर्माणाधीन कॉलोनी में हुई थी। सूचना पर परिवार और गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन चचेरा भाई फिरोज नहीं पहुंचा था। यही नहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो फिरोज मोर्चरी भी नहीं गया था। सूफियान को सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाया गया तो फिरोज जनाजे में भी सबसे पीछे था। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर पुलिस ने उस पर नजरें बढ़ा दी थीं। बताया कि फिरोज ने जीआईसी से इंटर की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने कपड़ा ठूंसा, नजाकत ने गला काटा
एसपी देहात के अनुसार फिरोज ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त नजाकत कुरैशी पुत्र अनीस को हत्या के लिए दस हजार रुपये की सुपारी दी थी। घटना वाले दिन शनिवार सुबह नजाकत ने फोन करके सूफियान की टैक्सी बुक की। गांव से निकलते ही टैक्सी में सूफियान और नजाकत भी बैठ गये। जैसे ही भैंसा रोड पर पहुंचे तो गाड़ी लगाकर कहा कि यहां से कुछ लोग बैठेंगे। इसी बीच फिरोज ने चुनरी को सूफियान के मुंह में ठूंस दिया था जबकि नजाकत ने चाकू से उसका गला रेत दिया था। जिसके बाद शव को प्लॉट में फेंककर फरार हो गए थे। चुनरी को इसलिए गाड़ी में फेंका था जिससे पुलिस समझे कि किसी लड़की के चक्कर में सूफियान मारा गया होगा। रविवार रात एसओ मवाना संजय कुमार और सीओ यूएन मिश्रा ने हत्यारोपी फिरोज को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया।

यह बताई हत्या की वजह
फिरोज ने पुलिस को बताया कि वह कुनबे, गांव और आसपास में अपना नाम और प्रभाव जमाना चाहता था। लेकिन सूफियान गांव में सभी को धमकाकर रखता था। इसको लेकर उसका सूफियान से कई बार विवाद भी हुआ था। फिरोज ने बताया कि उसके पिता पर सूफियान ने तंत्र मंत्र करा दिया था, तभी से उसका पिता बीमार रहता था। कई बार घर में सरसों के दाने भी फेंके थे। इसी के बाद उसने हत्या का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed