{"_id":"5c7995fabdec22739033304b","slug":"81551472122-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षा आज 10बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षा आज 10बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 140 स्कूलों के 25603 छात्र देंगे परीक्षा
यूनिफार्म, ब्लू पेन, आईकार्ड, एंट्री कार्ड पर ही मिलेगी एंट्री
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
दिव्यांग व मधुमेह पीड़ितों को विशेष सुविधा
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। जिले में 140 स्कूलों के 25603 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष 133 स्कूलों के छात्र शामिल हुए थे। इस वर्ष 140 स्कूलों के छात्र पेपर देंगे। 6 नए स्कूल जुड़े हैं। दसवीं में 13346 व 12वीं में 12257 छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। 31 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
बोर्ड का निर्देश है कि 10.30 बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी, लेकिन 10 बजे के बाद किसी भी सेंटर पर छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। 10 बजे से पहले ही सेंटर पर पहुंच जाएं। सीबीएसई ने परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में पूरी परीक्षा होगी। फ्लाइंग स्क्वॉयड स्कूलों की मॉनिटरिंग करेगी। छात्र हर हालत में एग्जाम सेंटर पर 9:30 बजे तक एंट्री कर लें। 10 बजे के बाद छात्रों को सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र एक दिन पहले जाकर देख लें, ताकि परीक्षा वाले दिन केंद्र खोजने के लिए परेशान न होना पड़े। परीक्षा केंद्र में बिना स्कूल यूनिफार्म के प्रवेश नहीं मिलेगा। अपने साथ आईकार्ड, एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएं। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की डिवाइस, गैजेट व घड़ी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल, ट्रांसपेरेट स्टेशनरी पाउच, नीले पेन के अलावा कुछ भी सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं है।
एप से जानें अपना सेंटर
अगर छात्रों को अपना एग्जाम सेंटर नहीं मिल रहा है तो उसे लोकेट करने के लिए मोबाइल एप की मदद ले सकते हैं। सीबीएसई की साइट पर एग्जाम लोकेटर नाम से एप है उसे डाउनलोड करके अपने सेंटर का नाम व नंबर डालें, परीक्षा का विषय और रोल नंबर, शहर का नाम डालकर अपना सेंटर लोकेट कर सकते हैं। इस जानकारी को देने के बाद एक लिंक खुलेगा इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रूट मैप आएगा इसी के माध्यम से आप सेंटर तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
मधुमेह पीड़ित छात्र व दिव्यांगों को विशेष सुविधा
बोर्ड ने मधुमेह से पीड़ित छात्रों को विशेष सुविधा दी है। छात्र अपने साथ परीक्षा कक्ष में स्नैक्स ले जा सकते हैं। टाइप वन मधुमेह से पीड़ित छात्र अपने साथ स्नैक्स, फल, बिस्किट आदि ले जा सकते हैं। ऐसे छात्रों को डाइबिटीज रिपोर्ट भी अपने साथ ले जा सकते हैं। इसी तरह दिव्यांग छात्रों को राइटर व हेल्पर ले जाने की भी सुविधा है। लेकिन राइटर संबंधित छात्र की कक्षा से निचली कक्षा का होना चाहिए।