{"_id":"5c50c2adbdec2205dc401641","slug":"81548796589-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण भक्ति को मिला मानव जीवन: अक्रूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण भक्ति को मिला मानव जीवन: अक्रूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृतज संघ के अक्रूर प्रभु ने कहा कि मानव जीवन सिर्फ कृष्ण की भक्ति के लिए मिला है। प्रत्येक मनुष्य को प्रभु की भक्ति करनी चाहिए। श्रीमद् भागवत में भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन जीने का रास्ता बताया है। उस रास्ते पर चलने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई कष्ट नहीं होगा।
यह संदेश उन्होंने मंगलवार को जगदीश मंडप में श्यामादेवी सेवाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का वास्तविक धर्म अपने भगवान को जानना, उनसे प्रेम करना और उनकी सेवा करना है। क्योंकि मनुष्य जीवन में हमें भगवान की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। यदि इस अवसर को हमने गवां दिया तो फिर ये अवसर हमें मिलेगा भी यह नहीं पता। पूरा पंडाल श्री राम हरे कृष्णा नाम का संकीर्तन से सराबोर हो गया। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में इस्कॉन के 750 मंदिर और दो हजार प्रचार केंद्र हैं, जहां शुद्ध भक्ति का प्रचार होता है। भगवान की उचित एवं उत्तम सेवा की जाती है। रूपवानदास, अशोक शर्मा, विमल शर्मा, राजा जुनेजा, गोपाल गौतम, कपिल गुप्ता, विपिन गर्ग मौजूद रहे।