{"_id":"5bb13bc0867a554f1b1365d1","slug":"81538341824-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी के सहयोग से चमकेगा हमारा शहर: नगरायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी के सहयोग से चमकेगा हमारा शहर: नगरायुक्त
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई में जुटे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग
मेरठ। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने और शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी शहर के लोग अब उठाने लगे हैं। रविवार को शास्त्रीनगर के एच ब्लॉक पार्क में पुरुषों के साथ महिलाओं और बच्चे ने सफाई अभियान चलाया।
रविवार को छुट्टी के दिन सभी परिवारों के नन्हें मुन्ने बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अपने-अपने हाथों में कैरी बैग लेकर पार्क परिसर और पाकेट की सड़कों से कूड़ा उठाने में जुटे थे। कुछ बच्चों के हाथों में स्वच्छता जागरूकता संबंधी नारे लिखे पोस्टर भी थे। अभियान के दौरान बीच बीच में लोग भारत मां की जय के नारे लगाते चल रहे थे। इन लोगों का उत्साह शहर के अन्य उन लोगों को संदेश देता है जो अपने घर के बाहर भी सफाई नहीं कर पाते हैं। केवल अपने घर का कचरा सड़क पर और नाले में डालते हैं।
सभी का उत्साहवर्धन करने के लिए रविवार को शास्त्रीनगर एच ब्लॉक स्थित टंकी वाले पार्क पहुंचे नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, एमएनएलपी कर्म विक्रम श्रीवास्तव ने सभी को बधाई दी। नगर आयुक्त मनोज चौहान ने कहा है कि सभी के सहयोग से हमारा शहर और देश स्वच्छ होगा। उन्होंने पार्क के रखरखाव और पार्क में बनाए गए कंपोस्ट यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निगम की तरफ से पार्क में सौर ऊर्जा की लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। सोसायटी के अध्यक्ष एस के सिंह, सचिव महेश रस्तोगी, रमेश रस्तोगी, सुधीर शर्मा, प्रवीण रस्तोगी, वीपी शर्मा, अरविंद गुप्ता, हरि मोहन मित्तल, साधना रस्तोगी, कुसुम यादव, शिखा, मीना शर्मा, सुनीता आदि मौजूद रहीं।