फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला अस्पताल में 600 से ज्यादा तरह की दवाइयां मिलेंगी सस्ती

जिला अस्पताल में 600 से ज्यादा तरह की दवाइयां मिलेंगी सस्ती

Mon, 16 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में 600 से ज्यादा तरह की दवाइयां मिलेंगी सस्ती
नहीं करें गम, दवा की कीमत है 70-90 प्रतिशत कम
विज्ञापन

मेरठ। जिला अस्पताल में रविवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की शुरुआत हो गई। इसमें 600 से ज्यादा तरह की दवाइयां बाजार में मिल रही दवाइयों से 70 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी। हृदय रोग, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और गुर्दे आदि की दवाइयां भी इसमें शामिल हैं। यहां 154 तरह का सर्जिकल का सामान भी मिलेगा। जेनेरिक दवाइयों केसाथ-साथ यहां ब्रांडेड जेनेरिक दवाइयां भी मिलेंगी।
दोपहर करीब डेढ़ बजे सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस दौरान जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल, सीएमओ डॉ. राजकुमार और डॉ. कल्याणी आदि रहे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार सस्ता इलाज कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मेडिकल कॉलेज में भी जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। गौरतलब है कि सरकार की योजना के तहत प्रदेशभर में 99 जन औषधि केंद्र खोले जाने हैं। जेनेरिक दवाओं के मूल्य निर्धारण पर सरकार का अंकुश होता है, इसलिए वे सस्ती होती हैं। जबकि पेटेंट दवाओं की कीमत कंपनियां खुद तय करती हैं, इसलिए वे महंगी होती हैं।
विज्ञापन


क्या हैं जेनेेरिक दवाइयां
किसी एक बीमारी के लिए शोधों के बाद एक रासायनिक यौगिक को विशेष दवा के रूप में देने की संस्तुति की जाती है। जेनेरिक दवाइयों का नाम उसमें उपस्थित सक्रिय यौगिक के नाम केआधार पर एक विशेषज्ञ समिति निर्धारित करती है। किसी भी दवा का जेनेरिक नाम पूरे विश्व में एक ही होता है। किसी भी बीमारी के लिए डॉक्टर जो दवा लिखते हैं, उसी दवा केसॉल्ट वाली जेनेरिक दवाएं उससे काफी कम कीमत पर आपको मिल सकती हैं। जेनेरिक दवाएं उत्पादक से सीधे रिटेलर तक पहुंचती हैं। कीमत का यह अंतर पांच से दस गुना तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप भी शुरू
जन औषधि केंद्र खुलते ही आरोपों का दौर भी शुरू हो गया है। दवा कारोबार से जुड़े लोगों का आरोप है कि जन औषधि केंद्र में सिर्फ जन औषधि लिखी दवाइयां ही बेची जानी चाहिए, लेकिन यहां ब्रांडेड जेनेरिक दवाइयां भी भेजी जा रही हैं, इसके अलावा जब सरकारी अस्पताल में मुफ्त में दवाइयां मिलती हैं तो फिर अस्पताल में ही जन औषधि केंद्र खोले जाने का उद्देश्य समझ से परे है। इस संबंध में जिला अस्पताल के एसआईसी का कहना है कि उन्होंने सरकार के निर्देशानुसार जगह मुहैया कराई है। बाकी व्यवस्था औषधि केंद्र वालों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed