फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएवी व हरि सिंह क्रिकेट क्लब ने मैच जीते

डीएवी व हरि सिंह क्रिकेट क्लब ने मैच जीते

Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
डीएवी व हरि सिंह क्रिकेट क्लब ने मैच जीते

विज्ञापन
डीएवी व हरि सिंह क्रिकेट क्लब की टीम जीती
मेरठ। भामाशाह मैदान पर खेली जा रही फनगेज क्रिकेट लीग में सोमवार को डीएवी मंसूरपुर व कैंट क्लब के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर डीएवी मंसूरपुर ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 272 रन बनाए। इसमें ध्रुव कौशिक ने 96 गेंदों में शानदार 106 रन व अनिकेत मलिक ने तीन छक्के व नौ चौकों की मदद से 61 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। वहीं कैंट क्लब के कार्तिकेय ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंट क्लब की टीम 230 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसमें पंकज ने 43 व आयुष ने 31 रन बनाए। वहीं दूसरा मुकाबला वी 3 जी क्रिकेट क्लब व हरि सिंह क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। वी 3 जी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम 35 ओवर में 181 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरिसिंह क्रिकेट क्लब ने 34.2 ओवर में 182 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में कैंट क्लब की ओर से कोच ताकिब, संदीप तोमर व अंकुर मलिक उपस्थित रहे।

खास बातें:
भामाशाह पार्क में चल रही फनगेज क्रि केट लीग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed