फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्रिकेट में उज्ज्वल भविष्य तलाशने भामाशाह पार्क पहुंचे युवा खिलाडी

क्रिकेट में उज्ज्वल भविष्य तलाशने भामाशाह पार्क पहुंचे युवा खिलाडी

Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट में उज्ज्वल भविष्य तलाशने भामाशाह पार्क पहुंचे युवा खिलाडी

विज्ञापन
क्रिकेट में उज्ज्वल भविष्य तलाशने भामाशाह पार्क पहुंचे युवा खिलाड़ी
मेरठ। क्रिकेट में उज्ज्वल भविष्य की तलाश में अंडर-14 वर्ग के युवा खिलाड़ी भामाशाह पार्क पहुंचे। यहां मेरठ जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन 220 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कभी भामाशाह पार्क में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने भी ट्रायल्स दिया था। इसी तरह कई रणजी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भामाशाह पार्क ने मेरठ को दिए। शनिवार को यही सपना लेकर नई उम्र के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया। जिसमें मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ियों ने ट्रायल्स में प्रतिभाग किया। एमडीसीए सदस्य एवं कोच संजय रस्तोगी ने बताया ट्रायल्स में शनिवार को पहले आठ सौ पंजीकरण वाले खिलाड़ी शामिल हुए। जिनमें कुल 220 खिलाड़ियों ने ट्रायल्स दिए। जो सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक चले। खास बात रही नई पीढ़ी के इन खिलाड़ियों ने मैदान में पहुंचकर पहले पिच को नमन किया। जिसके बाद उन्होंने नेट पर जमकर पसीना बहाया। पांच सदस्यों की सलेक्टर्स कमेटी ने खिलाड़ियों को पूरा मौका दिया। रविवार को पंजीकरण संख्या आठ सौ से ऊपर के खिलाड़ी भामाशाह पार्क मैदान में ट्रायल्स देंगे। इस दौरान मैदान पर यूपीसीए सचिव युद्घवीर सिंह, पिच कमेटी सदस्य राकेश गोयल, एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी, सुभाष चंद्र सहित अन्य लोग मौजूूद रहे।
विज्ञापन


यूपी के सभी जिलों में पहली बार एक साथ होंगे ट्रायल्स
यूपीसीए सचिव युद्घवीर सिंह ने बताया कि पहली बार पूरे यूपी में एक साथ अंडर-16 और 19 वर्ग के लिए एक साथ ट्रायल्स आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि यूपी के सभी जिलों को 19 जोन में बांटा गया है। जिसमें यूपी में 19 जगहों पर एक साथ चयन प्रक्रिया होगी। अलग-अलग समय में ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ी कई बार सभी जगहों पर प्रतिभाग करते थे। युद्घवीर सिंह ने बताया सभी 19 जोन में एक ही दिन ट्रायल्स आयोजित होने से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। अंडर- 16 के लिए भामाशाह पार्क सहित सभी जोन में 29 और 30 मार्च को ट्रायल्स होंगे। जबकि अंडर-19 वर्ग के लिए 31 मार्च और एक अप्रैल को ट्रायल्स होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास खबरें:
भामाशाह पार्क में आयोजित हुए अंडर-14 वर्ग के ट्रायल्स
पहले दिन 220 खिलाड़ियों ने दिखाई क्रिकेट में प्रतिभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed