फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमर उजाला ब्रांड मीट

अमर उजाला ब्रांड मीट

Fri, 11 Aug 2017 02:56 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्रांड मीट
व्यापार को ब्रांडिंग के जरिये दी जा सकती है ऊंचाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
बहुत कम लागत में सुव्यवस्थित सोच के साथ यदि व्यापार की ब्रांडिंग की जाए तो निश्चित रूप से ग्राहकों तक पहुंच आसान होती है। ऐसे कई रिटेल व्यापारी हैं, जिन्होंने ब्रांडिंग के जरिये अपने व्यापार को न केवल ऊंचाई दीं, बल्कि पूरी एक चेन खड़ी कर दी। यह बात होटल ब्राडवे इन में चल रही तीन दिवीसय अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजी मीट के दूसरे दिन इंडस न्यूज मीडिया मुंबई के मनीष गुप्ता ने शहर के रिटेल व्यापारियों से कही।
व्यापारियों से सीधे संवाद करते हुए मनीष गुप्ता ने बताया कि व्यापार और उसकी ब्रांडिंग दोनों एक कला है। हम पैसा लगाकर व्यापार शुरू कर सकते हैं, लेकिन थोड़े से और निवेश से हम उसी व्यापार को तेजी से ग्राहकों तक पहचान दे सकते हैं। ज्वैलरी व्यवसाय, फैशन गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज आदि तमाम ऐसे व्यापार हैं, जिसमें ब्रांडिंग के जरिये लोगों ने बहुत जल्दी अपने व्यापार को ऊंचाई तक पहुंचाया है। मनीष गुप्ता ने कहा कि ब्रांडिंग भी व्यापार की रणनीति का एक हिस्सा है। अमर उजाला ब्रांडिंग स्ट्रेटजी मीट के जरिये इसी ब्रांडिंग का प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

मनीष गुप्ता ने कहा कि आज सभी व्यापार ब्रांडिंग के जरिये ऊंचाई छू रहे हैं। उन्होंने ब्रांड बिल्डिंग की जानकारी देते हुए कहा कि ब्रांडिंग के लिए डिजिटल व सोशल मीडिया भी एक विकल्प है। उन्होंने आगरा के प्रसिद्ध पंछी पेठा व्यापारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके नाम से आगरा में ही कई दुकानें खुल गई हैं, अब बाहर से आने वाले ग्राहकों को पता ही नहीं होता कि वास्तविक दुकान कहां है। इसके लिए उन्होंने आगरा की मीट में सलाह दी कि वह एक मार्का तैयार कराने के साथ गूगल मैप के जरिये अपने शो रूम का पूरा एड्रेस दें और ग्राहकों को सीधे जोड़ें। मनीष गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया, स्पांसरशिप, क्लब या समुदाय के बीच प्रचार तमाम ऐसे माध्यम हैं जो ब्रांडिंग के जरिये व्यापार को पहचान और शो रूम की खासियत प्रचारित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया है कदम
अमर उजाला ने पहली बार यह कदम उठाया है। व्यापारियों के लिए प्रिंट के साथ अन्य विकल्पों पर भी योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाने को अलग-अलग शहरों में विचार विमर्श हो रहा है। मीट में व्यापारी भी अपने अनुभव बता रहे हैं और विशेषज्ञों के विचार जान रहे हैं। वर्तमान में भारत में 16 करोड़ लोग ऑनलाइन व्यापार से जुड़े हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी चुनौती मिल रही है। आयोजन को विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने बहुत सराहा। आयोजन में एलीगेंट होंडा के आशीष चौधरी, बालाजी सौर ऊर्जा के मनीष, जय अंबे मारबल के पवन अग्रवाल, फेंटेस्टिक स्टोर के यश, रिटेल काउंटर चलाने वाले दीपक गौतम, इएलके फैशन से मोहित जैन आदि कई व्यापारी उपस्थित रहे।

जो सुझाव मिले वे बेहतर हैं
मेरा स्कूल ड्रेस का काम है, बाजार में आज चुनौतियां ज्यादा हैं। ग्राहक और दुकानदार के बीच संबंध मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए यहां जो सुझाव मिले हैं, वो बहुत बेहतर हैं। मोहित जैन, इएलके फैशन हाउस


पहली बार ऐसा प्रयास
किसी अखबार ने पहली बार यह प्रयास किया है। व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा आयोजन है। मैंने अपनी तरफ से कुछ प्रयास किये थे, लेकिन यहां पर कई बेहतर जानकारियां मिली हैं। दीपक गौतम, रिटेल व्यापारी

खास बातें
अमर उजाला ब्रांड स्ट्रेटजी मीट का होटल ब्रॉडवे इन में आयोजन
रिटेल व्यवसाय में ब्रांड बिल्डिंग के लिए बनी रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed