{"_id":"598ccf664f1c1b593e8b4710","slug":"81502400358-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने छोड़ा मैदान
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिपं अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा ने छोड़ा मैदान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव में भाजपा ने मैदान छोड़ दिया है। भाजपा नेतृत्व ने आपसी गुटबाजी और खींचतान को देखते हुए उपचुनाव में पार्टी की तरफ से प्रत्याशी तय न करने का निर्णय लिया है। नेतृत्व से लगातार ऐसी जानकारी मिलने के बाद भाजपा में दो दावेदार प्रमुख रूप से खुलकर सामने आ गये हैं। जबकि विपक्ष पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुका है। अहम बात ये है कि उपचुनाव में ताल ठोक रहे तीनों दावेदार गुर्जर बिरादरी से हैं।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव आया था। सपा की अध्यक्ष सीमा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने पर बैठक से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कई जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास आते गये। ऐसे में लग रहा था कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर गंभीरता से चुनाव लड़ाएगी और पंचायत राज व्यवस्था में मजबूती से कदम रखेगी। लेकिन पार्टी नेताओं की आपसी खींचतान और पार्टी सिंबल पर निर्वाचित हुए जिला पंचायत सदस्यों के तेवर देख पार्टी नेतृत्व अब चुनाव से पीछे हट गया है।
पार्टी के शीर्ष नेता लगातार उपचुनाव में प्रतिभाग न करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद अब चुनाव को लेकर भाजपाई खेमे में ही दो गुट हो गए हैं। पूर्व में चुनाव लड़े कुलविंदर सिंह जहां लगातार सक्रिय हैं, तो अब उनके विरोधी खेमे की तरफ से रोहताश पहलवान का नाम प्रमुख रूप से उभर रहा है। रोहताश पहलवान ने भी खुद आगे आकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए लामबंदी शुरू कर दी है। रोहताश पहलवान भी गुर्जर बिरादरी से हैं और मेरठ के बड़े व्यापारियों और उद्यमियों में खासी पकड़ है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पहले ही संयुक्त मोर्चा बनाकर डॉ. मनोज अधाना को प्रत्याशी घोषित कर चुका है। डॉ. मनोज अधाना भी गुर्जर बिरादरी से हैं। ऐसे में इस समय तीन दावेदार मुख्य रूप से सामने आ रहे हैं, और तीनों ही गुर्जर हैं। बुधवार को रोहताश पहलवान सहित कई सदस्य सरधना विधायक ठा. संगीत सोम का हाल जानने के बहाने उनसे मुलाकात भी करके आये और चुनाव पर मंथन किया। माना जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में ठा. संगीत सोम इस बार भी अहम भूमिका निभाएंगे। हालांकि इस बार भाजपा के देहात से चार विधायक निर्वाचित हैं और पांचवीं सीट दक्षिण का भी बड़ा हिस्सा देहात से जुड़ता है। ऐसे में इन विधायकों की चाल पर भी सबकी नजर टिकी है।
खास बातें
पार्टी की तरफ से प्रत्याशी तय न करने का निर्णय लिया, अब दो प्रत्याशी खुलकर ठोक रहे ताल
विपक्ष पहले ही संयुक्त मोर्चा बनाकर प्रत्याशी कर चुका है तय, तीनों प्रत्याशी गुर्जर बिरादरी से