फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी

महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी

Sat, 27 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी
महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी
विज्ञापन

दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला थाने में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। वह दो दिन पहले अपने प्रेमी संग चली गई थी। पुलिस ने बीती रात महिला को बरामद कर लिया था। घंटों चले ड्रामे के बाद पुलिस ने महिला को उसके ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कई वर्ष से एक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया कि महिला गर्भवती है। दो दिन पहले महिला ससुराल वालों को छोड़कर घर से फरार हो गई थी। वह प्रेमी के पास जा पहुंची। महिला के परिजनों ने दौराला थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। देर रात पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के पास से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची और महिला के ससुराल वालों को जानकारी दी। वे उसे समझा-बुझाकर साथ ले जाने लगे परंतु महिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। इस दौरान घंटों तक थाने में ड्रामा चला। हालांकि बाद में पुलिस ने महिला को ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed