{"_id":"5cb4f01dbdec22142f01c16e","slug":"71555361821-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड की रफ्तार बढ़ाने को लखनऊ में बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड की रफ्तार बढ़ाने को लखनऊ में बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- मुख्य सचिव 22 अप्रैल को लेंगे उच्च स्तरीय बैठक
- 17 अप्रैल को कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम लेंगी बैठक
मेरठ। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट की रफ्तार बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर तैयारियों को तेज कर दिया गया है।
चुनाव आदर्श आचार संहिता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसके बाद से ही प्रोजेक्ट पर कार्य तेज कर दिया गया था। हालांकि, कुछ बिंदुओं पर अभी भी सरकार की तरफ से विचार किया जाना है। जिसके लिए 22 अप्रैल को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लखनऊ मेें उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक बुलाई गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों से लेकर रियल एस्टेट विकास, ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी आदि पर विचार करेंगी।
उच्च स्तरीय बैठक से पहले कमिश्नर मेरठ अनीता सी. मेश्राम की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट के समीक्षा के लिए 17 अप्रैल को आयुक्त कैंप कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अभी तक प्रोजेक्ट पर खर्च और गति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही इस बैठक का सार लखनऊ बैठक में रखा जाना है। इस बैठक में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से जुड़े अधिकारियों को भी बुलाया गया है। जिससे प्रोजेक्ट निर्माण के स्पष्ट गति को बताया जा सके।