फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग कराएं पंजीकरण

सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग कराएं पंजीकरण

Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग कराएं पंजीकरण
सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग कराएं पंजीकरण
विज्ञापन

मेरठ। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इससे पहले उनका परीक्षण होगा और उसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकरण और परीक्षण शिविर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। इसमें 10 सितंबर को विकास खंड माछरा के तहत किठौर थाने के सामने अतिथि गृह में, 11 सितंबर को ब्लॉक खरखौदा, 14 सितंबर को ब्लॉक परीक्षितगढ़, 15 सितंबर को हस्तिनापुर, 17 सितंबर को सरूरपुर, 19 सितंबर को जानी खुर्द, 20 सितंबर को रोहटा ब्लॉक में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिविर आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांग अपना एक फ ोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी या ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र मान्य होगा) के साथ दिव्यांग पेंशन के लाभार्थी अपनी बैंक पासबुक की छाया प्रति अवश्य साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed