फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कलानिधि संगीत महाविद्यालय ने मनाया अंतराष्ट्रीय डांस डे

कलानिधि संगीत महाविद्यालय ने मनाया अंतराष्ट्रीय डांस डे

Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कलानिधि संगीत महाविद्यालय ने मनाया अंतराष्ट्रीय डांस डे
राजस्थानी लोकनृत्य घूमर से मोहा दर्शकों का मन
विज्ञापन

मेरठ। वृक्ष ही धरा का आधार, जल, धरा वृक्ष बिना जीवन निराधार। जीवन में वृक्ष व पर्यावरण का महत्व कथक में बताया। कलानिधि संगीत महाविद्यालय बागपत रोड में सोमवार को वर्ल्ड डांस डे मनाया गया। कलाकारों ने भारतीय व पाश्चात्य नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने किया। संस्थान की निदेशिका गुंजन सिंह व विष्णु शंकर सिंह ने अतिथि का स्वागत किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण कथक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व कृष्ण लीलाओं का मंचन रहा। कृष्णलीला पर आधारित कथक नृत्य में सजी ब्रज की होली का मंचन कान्हा रे नन्द नन्दन की सुंदर प्रस्तुति की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए कलाकारों ने सेव ट्री पर कत्थक की प्रस्तुति हुई। तीन ताल पर छात्राओं ने तराना पर विशुद्ध कथक की प्रस्तुति दी। राजस्थानी लोकनृत्य घूमर भी दर्शकों के मन को खूब भाया। शिवशंकर की अर्चना करते हुए कथक नृत्य प्रस्तुत किया। रंगीलो मेहमान पर बाल कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मोहित कर दिया।

महक खुराना, भूमि, निशा, इशिका, निहारिका, नव्या, अनन्य, लावण्या व बुशरा ने नृत्य प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने कथक, बालीवुड डांस, कंटपरेरी डांस की प्रस्तुति दी। संचालन कीर्ति और दिव्यांशी ने किया। महेश शर्मा, सेंट जोसेफ स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल व अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खास बातें:
कलानिधि संगीत महाविद्यालय में मनाया वर्ल्ड डांस डे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed