{"_id":"59a9c9da4f1c1b0e278b4d79","slug":"71504299482-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए कर्मचारियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए कर्मचारियों को मिली जमानत
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए कर्मचारियों को मिली जमानत
मेरठ। एमडीए के पूर्व उपाध्यक्ष के ऑफिस में हंगामा करने के मामले में पांच आरोपियों ने शुक्रवार को अदालत में हाजिर होकर जमानत करा ली है। इससे पूर्व वह अंतरिम जमानत पर चल रहे थे। थाना सिविल लाइन में एमडीए के कर्मचारी सुशील त्यागी व बलराम सहित अन्य लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें सुशील त्यागी व बलराम की जमानत हाईकोर्ट से हो चुकी है। उसके बाद शेष नामजद आरोपी महाराज सिंह, घनश्याम कुलदीप, पंकज, आशाराम ने कोर्ट मे सरेंडर किया था, जो अपर जिला जज कोर्ट संख्या 8 के न्यायालय से अंतरिम जमानत पर थे। पेश होने के पश्चात सभी आरोपियों की जमानत पर सुनवाई अपर जिला जज कोर्ट संख्या 8 विनय द्विवेदी के न्यायालय में की गई। जहां से उनकी जमानत अर्जी स्वीकार कर रिहा करने का आदेश पारित किया गया।