फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संशोधित चड्डा ग्रुप के कार्यालय को लूटने की कोशिश, गैंग गिरफ्तार

संशोधित चड्डा ग्रुप के कार्यालय को लूटने की कोशिश, गैंग गिरफ्तार

Thu, 31 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
संशोधित चड्डा ग्रुप के कार्यालय को लूटने की कोशिश, गैंग गिरफ्तार
चड्ढा ग्रुप के कार्यालय को लूटने आया गैंग दबोचा
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गैंग के सरगना नौशाद सहित सात बदमाश गिरफ्तार,
पुलिस का दावा, एक वकील कर रहा था बदमाशों के लिए मुखबिरी, ढाई करोड़ रुपये एकत्र होने का था इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
नगीना पुलिस और एंटी थेप्ट सेल ने नहटौर मार्ग से मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के एक गैंग दबोच कर चड्ढा ग्रुप के कार्यालय को लूटने से बचा लिया। पुलिस का दावा है कि यह गैंग बिजनौर में चड्ढा ग्रुप की एक कंपनी के कार्यालय से ढाई करोड़ रुपये लूटने के इरादे से आया था। वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरोह के सरगना हिस्ट्रीशीटर नौशाद सहित सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाशों को बुलाने और रेकी करने वाले एक वकील की तलाश है।
बदमाशों के इस गैंग का सरगना नौशाद नगीना के मोहल्ला खुर्रमअली का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए अन्य बदमाशों में नहटौर के मोहल्ला गुल्ली तालाब निवासी आजाद अहमद, नहटौर के ही मोहल्ला नौधा निवासी शहबाज, आफताब उर्फ शानू, आरिफ उर्फ रोबट, नहटौर क्षेत्र के गांव टपरौला निवासी हेमेंत उर्फ प्रिंस, हल्दौर थाने के गांव अम्हेड़ा निवासी अर्जुन शामिल हैं। बुधवार रात नहटौर मार्ग पर गांव नेजोवाली गावड़ी के पास सेंटमेरी तिराहे से थोड़ा आगे इक्कठा हुए बदमाशों की प्रभारी निरीक्षक नगीना संजय प्रताप सिंह, एंटी थेप्ट सेल के प्रभारी मुकेश कुमार और पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन

एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान गैंग ने बताया कि उनका इरादा बिजनौर में चड्ढा ग्रुप के शराब कंपनी के कार्यालय में डाका डालने का था और ये कार्यालय पर ढाई करोड़ रुपये के इकट्ठा होने का वह इंतजार कर रहे थे। एसपी ने बताया कि अभी इन्हें बुलाने वाले वकील के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है, पकड़े जाने के बाद ही उसके बारे में बताया जाएगा। गैंग के सरगना नौशाद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और यह बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में माहिर रहा है। एसपी ने गैंग का पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान छिपाने के लिए लगाते थे नकली दाढ़ी मूंछ
एसपी के मुताबिक पकड़ा गया गैंग अपनी पहचान को छिपाने के लिए सारे इंतजाम करके लाया था। गैंग के पास से नकली दाढ़ी-मूछ भी बरामद हुई हैं। इन्हें लगाकर गैंग लूट करता। अपनी पहचान को छिपाने के लिए गैंग के सदस्य दाढ़ी मूंछ के अलावा मुंह पर बांधने के लिए कपड़े और दस्ताने भी साथ लाए थे। ताकि घटना को अंजाम देने के दौरान उनकी उंगली के निशान न आने पाए।

तलवार, पिस्टल हाथों में लेकर खिंचवाए फोटो
पकड़े गए बदमाशों के मोबाइल से पुलिस को कई फोटो ऐसे मिले हैं, जिनमें बदमाश तलवार लिए हुए हैं। बदमाशों ने हाथों में तलवार लेने के साथ गर्दन पर तलवार रखकर भी फोटो खिंचवा रखे हैं। इनके अलावा पिस्टल, तमंचे हाथों में लिए उनके फोटो भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed