फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   6th vahini PAC won the chal vajyanti

छठी वाहिनी पीएसी ने किया चल वैजयंती ट्राफी पर कब्जा

Fri, 18 Oct 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
6th vahini PAC won the chal vajyanti
छठी वाहिनी आरआरएफ मे चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को शील्ड देते मुख्य अति? - फोटो : MODIPURAM
मोदीपुरम/मेरठ।
विज्ञापन

रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में बृहस्पतिवार को 23वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिम जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2019 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में छठी वाहिनी पीएसी ने शानदार प्रदर्शन कर चल वैजयंती अपने नाम की। अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के उपसेनानायक देवेंद्र भूषण ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान डकेथलॉन में छठी वाहिनी पीएसी मेरठ के राजीव कुमार ने प्रथम, छठी वाहिनी पीएसी के अमित रघुवंशी ने द्वितीय व संतोष गौड़ नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैराथन में नवीन कुमार 44वीं वाहिनी मेरठ ने प्रथम, नरेंद्र कुमार 43वीं वाहिनी एटा ने द्वितीय, आठवीं वाहिनी बरेली के ताराचंद ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

हैमर थ्रो में दीपक चौहान छठी वाहिनी मेरठ ने प्रथम, मुनेंद्र कुमार 23वीं वाहिनी मुरादाबाद ने द्वितीय व 28वीं वाहिनी इटावा के विनोद ने तृतीय स्थान पाया। 4 गुना 100 मीटर रिले दौड़ में छठी वाहिनी मेरठ ने प्रथम, 23वीं वाहिनी मुरादाबाद ने द्वितीय स्थान और 44वीं वाहिनी मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में छठी वाहिनी ने प्रथम, 24वीं वाहिनी मुरादाबाद ने द्वितीय व 47वीं वाहिनी गाजियाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में छठी वाहिनी पीएसी के सेनानायक राजेश कुमार व मुख्य अतिथि 44वीं वाहिनी के उपसेनानायक देवेंद्र भूषण ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आठवीं वाहिनी बरेली व 44वीं वाहिनी मेरठ को संयुक्त रूप से उपविजेता का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed