फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कानून की पढ़ाई करने वाले सबसे ज्यादा नकलची

कानून की पढ़ाई करने वाले सबसे ज्यादा नकलची

Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कानून की पढ़ाई करने वाले सबसे ज्यादा नकलची
सीसीएसयू की परीक्षाओं में 447 नकलची मिले, एलएलबी में 269 नकल करते मिले
विज्ञापन

सीसीएसयू ने दिसंबर-2018 में हुई सेमेस्टर परीक्षा के यूएफएम छात्रों की सूची जारी की

मेरठ। सीसीएसयू में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र सबसे ज्यादा नकल करते पकड़े गए। दिसंबर-2018 में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं केयूएफएम छात्र-छात्राओं में सबसे ज्यादा संख्या एलएलबी के छात्र-छात्राओं की है। कुल 447 छात्र-छात्राओं में से एलएलबी में 269 नकलची सामने आए हैं। यूनिवर्सिटी ने नकल करने वालों पर छह श्रेणी के तहत अलग-अलग सजा तय की है। इन सभी की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

यूएफएम में सजा पाए छात्र-छात्राओं की जो लिस्ट यूनिवर्सिटी ने जारी की है, उनमें एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में 158, तृतीय सेमेस्टर में 48 और एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर में 25 छात्र-छात्राएं पकड़े गए। बीबीए के ऑल सेमेस्टर में 37, बीसीए ऑल सेमेस्टर में 25, बीएससी एजी ऑल सेमेस्टर में 19, बीए-एलएलबी ऑल सेमेस्टर में 38, बीटेक ऑल सेमेस्टर में 7, एमबीए में 3, बीपीईएस में 6, बीपीईड में 5, बीजेएमसी में 4, एमकॉम में 6, एमफिल में 2, एमए राजनीति शास्त्र में 2 छात्रों पर कार्रवाई हुई है। एमए अर्थशास्त्र में 2, एमए अंग्रेजी में 3, एमए समाजशास्त्र में 6, एमएससी बॉटनी में 3, एमएससी फिजिक्स में 2 छात्रों पर कार्रवाई हुई है। एमएससी केमिस्ट्री में 2, एमएससी मैथ में 1, एमएससी बायोटेक में 1, एमएससी सीएस में 1, बीएससी होम साइंस में 1, एलएलएम में 2, एमए होम साइंस में 1 छात्र पर कार्रवाई की गई है। एमए डिफेंस स्ट्डीज में 1, एमए हिंदी में 2, एमएससी एमएम में 1, बीएससी ऑनर्स सीबीसीएस में 1, बीडीएस ऑल सेमेस्टर में 21 और एमबीबीएस ऑल सेमेस्टर में 13 छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई हुई। इन सभी पर अलग-अलग श्रेणी के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ये है सजा का प्रावधान
श्रेणी 1- भविष्य में इस संबंध में सावधान रहने की चेतावनी।
श्रेणी 2- संबंधित विषय कोड की परीक्षा निरस्त।
श्रेणी 3- संपूर्ण सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त।
श्रेणी 4- संपूर्ण सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त, भविष्य में अगले सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।
श्रेणी 5- संपूर्ण सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त, भविष्य में अगले दो सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।
श्रेणी 6- संपूर्ण सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त, भविष्य में अगले तीन सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed