फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लिंक की खबर

लिंक की खबर

Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
लिंक की खबर
31 तक आधार लिंक न कराया तो बंद हो जाएगा खाता
विज्ञापन

बिजनौर । 31 मार्च आने वाली है। 31 मार्च से पहले तक ही अपने खाते आधार नंबर से लिंक कराने हैं। जो भी खाता आधार नंबर से लिंक नहीं होगा व फ्रिज हो जाएगा। जिले के करीब 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही अभी अपने बैंक खाते आधार नंबर से लिंक कराने हैं।
केंद्र सरकार द्वारा गैस की सब्सिडी लेने के लिए खाते को आधार नंबर से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जो उपभोक्ता 30 नवंबर तक खातों को आधार नंबर से लिंक करा लेगा, उसी के खाते में सब्सिडी जाएगी। इसके अलावा खाद्यान्न व कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ भी सीधे उपभोक्ता के खाते में भेजने की तैयारी की जा रही है। यानि योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक खाता महत्वपूर्ण हो गया है। योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी तरह की डूप्लीकेसी को रोकने के लिए बैंक खातों ने आधार नंबर को खातों से लिंक कराया जा रहा है। आधार नंबर से खाते लिंक होने पर यह पकड़ में आ जाएगा कि किसी उपभोक्ता के कुल कितने खाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आधार नंबर को खाते से लिंक कराने की तिथि 31 मार्च घोषित की है। 31 मार्च तक जो भी खाते आधार नंबर से लिंक नहीं होंगे वे फ्रिज हो जाएंगे।
विज्ञापन

13 लाख खाते हुए लिंक
जिले की आबादी करीब 40 लाख है। एक अनुमान के अनुसार जिले में करीब 20 लाख बैंक खाते संचालित है। इनमें से करीब 65 प्रतिशत यानि करीब 13 लाख खाते ही आधार नंबर से लिंक हुए हैं। बाकी खाते अभी भी आधार नंबर से लिंक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फ्रिज होंगे खाते
खाते फ्रिज होने का मतलब है कि उससे न तो रुपये निकाले जा सकते हैं और न ही जमा किए जा सकते हैं। आधार नंबर लिंक करने के बाद ही खाते से लेन-देन किया जा सकेगा।
सभी खाते कराने हैं लिंक
उपभोक्ता के जितने भी बैंक खाते हैं, सभी आधार नंबर से लिंक होने हैं, जो भी खाता आधार नंबर से लिंक नहीं होगा, वह फ्रिज हो जाएगा। उपभोक्ताओं को सभी बैंक खातों में आधार नंबर लिंक करना है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार जिले में करीब 65 प्रतिशत खाते आधार नंबर से लिंक हो गए हैं। उपभोक्ता किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए 31 मार्च से पहले अपने खाते आधार नंबर से लिंक करा लें।
-----------------------5
बिना जन्मतिथि के आधार कार्ड बने बैंकवालों के लिए सिरदर्द
बिजनौर। बैंक वालों के लिए बिना जन्मतिथि वाले आधार नंबर सिरदर्द बन गए हैं। इन आधार कार्ड में जन्मतिथि के बजाए केवल जन्म का साल की अंकित है। आधार नंबर देने के बाद ही ऐसे उपभोक्ताओं के आधार नंबर उनके खातों से लिंक नहीं हो पा रहे हैं।

31 मार्च तक आधार नंबर से लिंक न होने वाले खाते बंद हो जाएंगे। बैंकों में खातों को आधार नंबर से लिंक करने का कार्य प्रमुखता से चल रहा है। जिले के करीब 65 प्रतिशत उपभोक्ता अपने आधार कार्ड अपने खातों से लिंक करा चुके हैं। उपभोक्ता अपने आधार नंबर लेकर बैंकों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के आधार नंबर में भी त्रुटियां निकल रही हैं। 20 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं के खातों में या तो उनकी जन्मतिथि गलत लिखी हुई है या फिर लिखी ही नहीं हुई है। उनके आधार कार्ड पर जन्मतिथि के बजाए केवल जन्म का वर्ष ही लिखा है। ऐसे आधार नंबर खातों से लिंक नहीं किए जा सकते हैं। बैंक कर्मचारी भी ऐसे उपभोक्ताओं के आधार कार्ड वापस करा रहे हैं। ये आधार कार्ड संशोधन होने के बाद ही उपभोक्ताओं से लिंक हो सकते हैं। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार ऐसे उपभोक्ताओं को आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कहा जा रहा है। जन्मतिथि लिखी होने के बाद ही आधार नंबर खातों से लिंक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed