{"_id":"5a6f8bf84f1c1b7f268b7231","slug":"61517259768-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटका मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटका मिला चालक का शव
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर में सोमवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार शिव हरी मंदिर कालोनी गली नंबर एक में सेवाराम (40) परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह सूचना मिली कि सेवाराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सेवाराम की पत्नी अमरेश और बेटी मानसी के अलावा मकान में रहने वाले किराएदार और मोहल्ले वालों से पूछताछ की गई। पता चला कि सेवाराम गाड़ी चलाता था। शराब पीने को लेकर दंपति के बीच अनबन रहती थी। अमरेश सेवाराम को शराब पीने से मना करती थी। सोमवार सुबह भी दंपति में झगड़ा हुआ था। बेटी ने बीचबचाव कर सेवाराम को कमरे में भेज दिया था। कुछ देर बाद सेवाराम का शव पंखे पर लटका मिला। एसओ के अनुसार घटना की सूचना पर पहुंचे सेवाराम के भाई आशाराम ने हत्या का अंदेशा जताया। लेकिन तहरीर नहीं दी। जांच पड़ताल में मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।