फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   6 hours power failure due to repair work

Meerut News: मरम्मत कार्यों के चलते 6 घंटे बिजली गुल

Fri, 03 Nov 2023 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
6 hours power failure due to repair work
मेरठ। छतरी वाले पीर से लेकर घंटाघर तक बिजली की लाइन को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इस कारण बृहस्पतिवार को भी दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक क्षेत्र में 6 घंटे तक बिजली नहीं रही। इस कारण क्षेत्र के 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को शाम के समय पीने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि दोपहर से लेकर शाम तक बिजली नहीं थी, इस कारण व्यापार भी चौपट हो रहा है। यहां पिछले कई दिनों से बिजली विभाग की ओर से एलटी और एचटी लाइन को शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। नए पोल लगाए गए हैं और नई लाइन डाली जा रही है। 11 केवी और 440 वॉल्ट की एलटी लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। इसी कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

आज विक्टोरिया पार्क क्षेत्र में 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली
मेरठ। आज विक्टोरिया पार्क क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई का कार्य किए जाने के कारण 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। सुबह 10 बजे से 2 बजे तक सर्किट हाउस, पुलिस लाइन, शर्मा नगर समेत कई क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। इसके अलावा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस लाइन, नेहरू नगर, पीएल शर्मा रोड, बेगमबाग, नंदन कुंज, असौड़ा हाउस आदि क्षेत्र में दो घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। कुल 6 घंटे तक इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed