{"_id":"5b92e93a867a557fe11210f9","slug":"51536354618-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सूची जारी हुई फिर लगा दी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सूची जारी हुई फिर लगा दी रोक
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले सूची जारी हुई और फिर लगा दी रोक
मेरठ। भाजपा महानगर और जिला इकाई की दो संगठनात्मक कमेटियों की शुक्रवार को सूची जारी हुई। लेकिन एक घंटे बाद ही इन सूचियों को स्थगित करने का आदेश जारी हो गया। इसका कारण पदाधिकारियों की नियुक्ति का जिला प्रभारी से संस्तुति न लेना बताया जा रहा है।
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर इकाई की शुक्रवार को सूची जारी हुई। यह सूची महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग और महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर के हस्ताक्षर से जारी हुई थी। यह सूची मीडिया को भी दी गयी, लेकिन कुछ देर बाद ही दूसरा संदेश जारी हुआ, जिसमें सूची के जारी होने पर फिलहाल रोक लगाने की बात कही गई। इसी तरह जिला इकाई में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की सूची भी जारी हुई। लेकिन एक घंटे बाद इस सूची को भी जारी करने पर रोक लगा दी गई। यह सूची पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष बोबी पाल और भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा के हस्ताक्षरों से जारी हुई थी। इन दोनों ही सूची को फिलहाल रोके जाने के पीछे सही प्रक्रिया न अपनाना बताया जा रहा है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि दोनों ही कार्यकारिणी में जिला प्रभारी की संस्तुति नहीं ली गई। अब ये सूचियां एक-दो दिन में जारी होंगी।