{"_id":"5b4a630b4f1c1b48748b4c82","slug":"51531601675-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"296 कैंपों में बांटें गए 7031 बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
296 कैंपों में बांटें गए 7031 बिजली कनेक्शन
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
296 मेगा कैंप में 7031 कनेक्शन दिए गए
मेरठ। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत पीवीवीएनएल ने शनिवार को 296 मेगा कैंप लगाए। ये कैंप मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर के ग्रामीण क्षेत्रों में सौभाग्य योजना के अंतर्गत लगाए गए। इसमें 7031 नये बिजली कनेक्शन वितरित किए गए। साथ ही बिल में संशोधन करके उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। कैंपों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता, एवं कार्यदायी संस्था द्वारा किया गया। सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागीय टीम ने घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन दिए। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने अधीक्षण अभियंता एवं कार्यदायी संस्था को सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।