फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लखनऊ आवास आयुक्त से मिले सेंट्रल मार्केट व्यापारी

लखनऊ आवास आयुक्त से मिले सेंट्रल मार्केट व्यापारी

Thu, 30 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ आवास आयुक्त से मिले सेंट्रल मार्केट व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण मामले में बृहस्पतिवार को किरायेदारों समेत 24 व्यापारी लखनऊ में आवास आयुक्त से मिले। उन्होंने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बचाव में अपना पक्ष रखा। आवास आयुक्त ने व्यापारियों को 30 नवंबर को लखनऊ मुख्यालय बुलाया था। सभी व्यापारियों ने अपना पक्ष रखते हुए मामले में जल्द भू उपयोग परिवर्तन नीति लागू करने की मांग की। जिससे उच्च न्यायालय के ध्वस्तीकरण के आदेश से उत्पन्न व्यापारियों की परेशानी खत्म हो सके। व्यापारियों की सुनवाई के बाद भी आवास आयुक्त ने अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है। वहीं, मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने भी जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। न्यायालय के आदेश की अवमानना से बचने के लिए अधिकारी व्यापारियों पर दबाव बना रहे हैं। चुनाव मतगणना के बाद प्रशासनिक अधिकारी ठोस कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों को डर है कि यदि मंडलायुक्त इस बाबत सख्त हुए तो उनके लिए फिर से मुसीबत खड़ी हो सकती है। सेंट्रल मार्केट से बृहस्पतिवार को अनिल दुगलानी, संदीप वाधवा, सतीश विरमानी, प्रकाश खरबंदा, पंकज नारंग समेत 24 व्यापारी लखनऊ आवास एवं विकास परिषद मुख्यालय पहुंचेे। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि ध्वस्तीकरण के खिलाफ व्यापारी लामबंद हैं। वे किसी कीमत पर कार्रवाई नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed