फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three-Year-Old Boy Dies After Being Run Over by School Bus in Meerut, Family Protests at Police Station

मेरठ: स्कूल बस ने कुचला तीन साल का मासूम, मौके पर मौत; शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, जाम लगाकर जताया आक्रोश

Thu, 03 Sep 2026 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 11:43 AM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में स्कूल बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय नवनीत की मौके पर मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए थाने के सामने जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Three-Year-Old Boy Dies After Being Run Over by School Bus in Meerut, Family Protests at Police Station
हादसे के बाद थाने पर जमा परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षितगढ़ क्षेत्र में भावना इंटरनेशनल स्कूल की बस की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन बच्चे का शव लेकर थाने पहुंच गए। करीब दो घंटे तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


स्कूल बस की चपेट में आया तीन वर्षीय बच्चा
गांव आलमगीरपुर बढ़ला निवासी पिंस का तीन वर्षीय पुत्र नवनीत अपनी दादी उर्मिला के पीछे आया था। इसी दौरान वह स्कूल बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पांच वर्षीय बहन जसमीत कौर भावना इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: स्वाभिमान रैली: सहारनपुर में आज परिवार समेत पहुंचेंगे जयंत चौधरी; 2027 की रणनीति पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
हादसे के बाद परिजन नवनीत का शव लेकर परीक्षितगढ़ थाने पहुंच गए। उन्होंने बस चालक और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद भी करीब दो घंटे तक पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

कार्रवाई में देरी के आरोप पर भड़का आक्रोश
परिजनों का कहना है कि कार्रवाई में देरी से उनका आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने शव को थाने के सामने रखकर विरोध शुरू कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया।

जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
थाने के सामने जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात व्यवस्था बिगड़ने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और हादसे में शामिल स्कूल बस को पकड़कर थाने में खड़ा कराया।

स्कूल मालिक को बचाने का भी लगाया आरोप
परिजनों ने पुलिस पर स्कूल मालिक को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले को संभालने में जुटी हुई है। आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed