फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीराम के अग्निबाण से हुआ रावण राज का अंत

श्रीराम के अग्निबाण से हुआ रावण राज का अंत

Sun, 01 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम के अग्निबाण से हुआ रावण राज का अंत
भगवान श्रीराम के अग्निबान से हुआ रावण राज का अंत
विज्ञापन

बागपत। जिलेभर में दशहरा जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारे लगे। मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक और बागपत विधायक योगेश धामा रहे। दर्शकों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित रीवर पार्क के सामने मैदान पर श्री बागेश्वर आदर्श रामलीला मंडल पुराना कस्बा की ओर से पुतले दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाए गए थे। लोग शाम के समय ही यहां पहुंचने शुरू हो गए। मुख्य अतिथि बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा रहे। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। सत्य के मार्ग पर चलने से ही भला होता है। इस त्योहार पर लोगों को बुराईयों का त्याग करना चाहिए। भगवान श्रीराम बने कलाकार ने अग्निबाण चलाया, जिससे रावण सहित कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतले का दहन किया गया। इससे पहले मैदान पर श्रीराम लीला के कलाकारों ने विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। जिसको देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। मनमोहक आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, आयोजन कमेटी के अध्यक्ष यशवीर चौहान, मिंटू चौहान, भूपेंद्र चौहान, विष्णु शर्मा, प्रदीप, नेपाल सिंह, धारा सिंह, राकेश गर्ग, राजू पिंडारी, कृष्ण मेंबर, शिवराम दाव जी महाराज, सुरेंद्र सिंह चौहान युद्धवीर चौहान, विनोद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के बड़ा बाजार और ठाकुरद्वारा मोहल्ले में श्रीराम लीला के मंच पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के वध की लीला दिखाई । कलाकारों के अभिनय को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। शहर की श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर श्रीराम और लक्ष्मण ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का वध किया। इसे देखकर पांडाल में जय श्रीराम के उद्घोष होने लगा। अध्यक्ष नीरज चौहान, आशु शर्मा, बंटी, दिनेश चौहान, राजू, रोहित मौजूद रहे। यह ही दर्शक ठाकुर द्वारा मोहल्ले में चल रही रामलीला के मंच पर दिखाया । इसमें अध्यक्ष संजय रूहेला, सुजीत, सुभाष, जोंटी, बॉबी, महेश, चक्षु कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण के पुतले का अग्निबान से किया दहन
अमीनगर सराय। शील चंद इंटर कॉलेज के मैदान पर रावण वध की लीला दिखाई। इसका शुभारंभ पूर्व चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने किया। सिंघावली रोड स्थित मैदान में रावण दहन किया। मेले का भी आयोजन हुआ। कमेटी की ओर से पवन गोयल, राकेश गुप्ता, अनिल शर्मा, मुकेश शर्मा, सुशील शर्मा, सौरव कंसल का सहयोग रहा।

टटीरी में जलाया रावण का पुतला
अग्रवाल मंडी टटीरी। रेलवे मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से पुतला दहन किया । राम और रावण के युद्ध का मंचन कलाकारों ने किया। भगवान श्रीराम ने अग्निबाण से रावण के पुतल को दहन किया। प्रेमशंकर शर्मा, यूनूस खान, जतिन शर्मा, आशु शर्मा, पराग गर्ग, संजय, अनिल, रामकुमार, संदीप पांचाल, चतर सैन, सुभाष, सोपल, मंगल सैन गर्ग मौजूद रहे।

रटौल में किया रावण के पुतले का दहन
चांदीनगर। रटौल गांव श्रीरामलीला के मंचन हुआ। राम और रावण का युद्ध की लीला दिखाई। इसके बाद रावण का वध किया। इसके बाद पुतले को कलाकारों ने दहन किया। मास्टर देवेंद्र अरोड़ा, मानसिंह, टीपू कश्यप, महेंद्र शर्मा, पुजारी कुश प्रसाद शास्त्री, पंमी कश्यप, पदम सिंह, अशोक, नवीन, लाला राकेश, रोशन पंजाबी, ब्रजलाल पंजाबी, सुधीर, मंगल गुप्ता, राजू हलवाई मौजूद रहे।


चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात
बागपत। रावण दहन स्थल और रामलीला के कार्यक्रम स्थलों पर पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही थी। भारी मात्रा में पीएसी और पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे।

पेंच वर्क से लगा हाईवे पर जाम
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ पर पेच वर्क के कारण जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, मेरठ-बागपत हाईवे और गौरीपुर-हरियाणा सीमा तक लोग जाम के झाम में फंसे रहे। कई घंटे तक ये हालत बने रहे। इधर-उधर से चालकों ने वाहनों को निकाला। कई किलो मीटर लंबे जाम में वाहन फंसे रहे। दूर-दूर तक रोड पर वाहनों की खड़ी नजर आ रही।


वेस्ट मैटीरियल से रावण बनाया, दहन किया
बड़ौत। बड़ौत की रामबाग कॉलोनी में बच्चों ने अनूठी पहल करे वेस्ट मैटीरियल का प्रयोग कर दशहरा पर रावण का पुतला बनाया और विजयदशमी पर रावण का दहन किया। बच्चों ने समाज में फैली व्यापक बुराइयां जैसे भ्रष्टाचार, देशद्रोह, दहेज प्रथा, जातिवाद, भ्रूण हत्या, बाल श्रम, आतंकवाद और गंदगी को खत्म करने का संकल्प लिया। इसमें अवि, अर्जुन, अभी, प्रिंस, मयंक, भानु, गोलू, वैभव, बीनू, अनिष्का, लविश, निशू, पन्नों, शगुन, कुक्की, सुरभी, तन्नू, गोविंद, रक्षित, खुशी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed