{"_id":"59a5d7474f1c1b43738b45d6","slug":"51504040775-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानचंद को याद, खिला ड़ियों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानचंद को याद, खिला ड़ियों का किया सम्मान
Updated Wed, 30 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल की महान शख्सियत को याद कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 21 खिलाड़ियों को साढ़े नौ लाख रुपये इनामी राशि देकर सम्मानित किया। नए पुरस्कार राशि की भी घोषणा की। मेरठ कॉलेज ने क्रास कंट्री का आयोजन किया। पुरुष और महिला खिलाड़ी दौड़े। शिक्षकों के बीच रस्साकशी की प्रतियोगिता हुई।
विवि कैंपस स्थित बृहस्पति भवन में स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. वाई विमला रहीं। स्पोर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन प्रो. नरेश मलिक ने कहा मेजर ध्यानचंद से खिलाड़ियों को सीख लेनी चाहिए। 29 अगस्त 1905 को जन्मे इस महान खिलाड़ी ने भारत को 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाया। क्षेत्र के खिलाड़ी नाम रोशन कर रहे हैं। कामयाबी के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के टिप्स शुद्धता, धैर्य और निरंतरता बनाए रखने को कहा। काउंसिल के सचिव डॉ. जीएस रूहल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने नए सत्र से विवि कुलपति ट्रॉफी शुरू करने जा रहा है। प्रथम आने वाली टीम को एक लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 50 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 25 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। संचालन डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया।
इन खिलाड़ियों का किया सम्मान
विवि ने 21 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिया। सबसे ज्यादा इनामी राशि दो लाख चार हजार रुपये आर्चरी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में चार गोल्ड मेडल जीतने वाली रितिका सिंह को दी गई। सम्मान पाने वाले अन्य खिलाड़ियों में नेहा कश्यप, मिलन चपराना, दिव्या काकरान, शीतल तोमर, पंकज, दीपक, कमल सेहरावत, अमन वेदवान, प्रीति, आयुष त्यागी शामिल हैं। विजी ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी विपिन, आकाश चौहान, हरदीप सिंह, अंकुर कुमार, जिया उल हक, विमोह राणा, सुहेल गाजी शामिल हैं। कोच और मैनेजर में डॉ. जीएस रूहल, डॉ. भीष्म सिंह, डॉ. ओमपाल सिंह, डॉ. जबर सिंह सोम, डॉ. स्नेहा त्यागी को सम्मानित किया। विवि ने सम्मान में ब्लेजर और ट्रैक शूट दिए।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज ने कराई क्रास कंट्री
खेल दिवस पर मेरठ कॉलेज ने विक्टोरिया पार्क के एथलेटिक ट्रैक पर क्रास कंट्री कराई। बालक वर्ग में पांच किमी की क्रास कंट्री में पहला स्थान धर्मेंद्र कुमार, दूसरा स्थान सत कुमार और तीसरा अभिजीत सिंह भाटी का रहा। बालिका वर्ग में पहला स्थान स्वाति सिंह, दूसरा रमन देवी और तीसरा सोनी शर्मा का रहा। शिक्षकों में रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। मेरठ कॉलेजिएट एसोसिएशन की टीम में डॉ. भीम सेन कालरा, डॉ. वीरेंद्र कुमार, विनय कुमार बरसर, डॉ. सचिन, डॉ. संदीप, डॉ. नीलम पंवार आदि रहे। प्रिंसिपल मेरठ कॉलेज की टीम में डॉ. विकास वशिष्ठ, डॉ. राजेश मलिक, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अंशु, डॉ. भूपेंद्र और रविंद्र चौहान आदि रहे। मैच एक-एक से टाई रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राम कुमार गुप्ता ने पुरस्कार दिए। इस मौके पर उन्होंने वालीबाल, हॉकी, कबड्डी और फुटबाल की एकेडमी खोलने की घोषणा की। नए सत्र में बीपीएड कोर्स भी शुरू करने की बात कही। संचालन डॉ. योगेश कुमार ने किया। धन्यवाद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ज्ञापित किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. सीमा शर्मा और डॉ. मनोज सिवाच मौजूद रहे।
शतरंज में अपूर्वा विजेता
शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। पूर्व ओलंपियन, तीरंदाज लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित सत्यदेव प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। छात्राओं को खेलों का महत्व बताया। कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अपूर्वा चौधरी विजेता रहीं। बीए की छात्रा प्रिया दूसरी व प्रीति को तीसरा स्थान मिला। प्राचार्या डॉ. दिव्या नाथ ने छात्राओं को संबोधित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती दीक्षित, डॉ. सुधा रानी सिंह, डॉ. पूनम भंडारी, डॉ. जितेंद्र कुमार बालियान ने विचार रखे।