फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 51 prisioners release from jila jail

कोरोना का खौफ: जिला कारागार से अंतरिम जमानत पर रिहा किए गए 51 बंदी, सजायाफ्ता पर शासन लेगा निर्णय

Sat, 08 May 2021 03:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 May 2021 03:33 PM IST
सार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से बंदियों को दो माह के लिए छोड़ने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। न्यायालय से अनुमति के बाद जेल प्रशासन की ओर से पहले दिन 51 बंदियों को दो माह की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
Meerut News: 51 prisioners release from jila jail
कैदी

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से बंदियों को दो माह के लिए छोड़ने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। न्यायालय से अनुमति के बाद जेल प्रशासन की ओर से पहले दिन 51 बंदियों को दो माह की अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया। सजायाफ्ता कैदियों पर अगले सप्ताह तक निर्णय आने की संभावना जताई गई है। सात साल तक की सजा के दायरे में आने वाले बंदी इसमें शामिल किए गए। शुक्रवार सुबह सभी बंदियों की परिजनों से बात कराने के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


कोरोना काल में जेल में बंदियों की भीड़ को देखते हुए जनपद के 250 विचाराधीन बंदी और 70 सजायाफ्ता कैदियों को दो महीने की अंतरिम जमानत और पैरोल पर छोड़ा जाना है। दो दिन पहले जेल प्रशासन ने 250 बंदियों के प्रार्थना पत्र संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराए। इसके बाद शुक्रवार को 51 बंदियों की पहली टोली को अनुमति मिलने के बाद छोड़ा गया। इनमें दो महिला बंदी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


जेल में दर्ज पते पर ही रहना होगा
सभी बंदियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़ा गया है। यह सभी जेल में दर्ज पते पर ही रहेंगे। एक शहर से दूसरे शहर में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी को स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि उन्हें वर्तमान केस के आधार पर छोड़ा गया है। जमानत पर छूटने के बाद अगर वह फिर कोई अपराध करते हैं तो पुलिस को तत्काल उन्हें जेल भेजने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजायाफ्ता पर शासन लेगा निर्णय
जिला जेल से 70 सजायाफ्ता कैदियों की भी लिस्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। इन्हें भी पैरोल पर रिहा किया जाना है। जेल प्रशासन के अनुसार सभी के प्रार्थना पत्र शासन को भेजे जा चुके हैं। अगले सप्ताह तक इन प्रार्थना पत्रों पर निर्णय लिया जा सकता है। शासन से अनुमति मिलने के बाद सभी को दो महीने की पैरोल पर छोड़ा जाएगा। उम्रदराज कैदियों को इसमें प्राथमिकता दी गई है।


पहली लिस्ट में 51 विचाराधीन बंदियों को छोड़ा गया है। इनमें 49 पुरुष व दो महिला बंदी शामिल हैं। जैसे-जैसे अनुमति मिलती जाएगा, उन्हें छोड़ा जाएगा। सजायाफ्ता पर शासन की अनुमति का इंतजार है। - डॉ. बीडी पांडेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

ये भी पढ़ें

बेबसी: तड़प-तड़कर दम तोड़ रहे मरीज, ऑक्सीजन की कमी से तीन की मौत, अपनों के लिए भटक रहे परिजन

मेरठ: मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, कोविड वार्ड से लापता हुए बुजुर्ग पिता, बेटी ने सीएम योगी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed