{"_id":"609629f28e876702cf4c97e8","slug":"corona-in-meerut-a-aged-man-has-missing-from-covid-ward-of-medical-college-and-daughter-has-request-to-cm-yogi-for-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, कोविड वार्ड से लापता हुए बुजुर्ग पिता, बेटी ने सीएम योगी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, कोविड वार्ड से लापता हुए बुजुर्ग पिता, बेटी ने सीएम योगी से लगाई गुहार
Sat, 08 May 2021 11:35 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 May 2021 11:35 AM IST
सार
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां भर्ती 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग संदिग्ध हालात में लापता हो गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां भर्ती 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग संदिग्ध हालात में लापता हो गए। तीन मई से कर्मचारियों ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी तो शुक्रवार को वे मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पर पता चला कि बुजुर्ग वार्ड में है ही नहीं। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन निकल गई। सभी वार्ड में उन्हें तलाशा गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुजुर्ग की बेटी ने अफसरों और मुख्यमंत्री से पिता की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
मूल रूप से बरेली के रहने वाले 64 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र सीताराम एमईएस से सेवानिवृत्त हैं। वह गाजियाबाद के राजनगर एक्टेंशन में अपनी बेटी शिखा और दामाद अंकित के साथ रहते हैं। शिखा ने बताया कि 21 अप्रैल को बाथरूम में गिर जाने के कारण उन्हें चोट लग गई थी। वे उन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में ले गए तो वहां पर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद अस्पताल से उनको कोविड अस्पताल ले जाने को कह दिया गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में जगह नहीं मिलने के कारण परिजन उनको 21 अप्रैल की सुबह 11:36 मिनट पर मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया। उनकी हालत जानने के लिए कोविड सेंटर का नंबर ले लिया। तीन मई तक कर्मचारी हाल बताते रहे। तीन मई को बताया कि संतोष कुमार को आईसीटू वार्ड में रखा गया है। उनका ऑक्सीजन स्तर 92 है। इसके बाद परिजनों ने कोविड सेंटर से अपडेट पूछा तो सही जवाब नहीं दिया गया। कुछ देर में बात कीजिए, कहकर फोन काट दिया गया।
विज्ञापन
कई दिन से कोई अपडेट नहीं मिला तो थक-हारकर परिजन शुक्रवार को मेरठ आ गए। यहां पर उन्होंने कोविड वार्ड प्रभारी धीरज बालियान को पूरी जानकारी दी। संतोष कुमार को वार्ड में तलाश गया, लेकिन वे नहीं मिले। शिखा का कहना है कि मां ऊषा कैंसर की मरीज हैं। उन्हें अगर पापा के बारे में बताया गया तो हालत खराब हो जाएगी। परिजनों ने डीएम, एडीएम से शिकायत की है। शिखा ने अपना वीडियो मुख्यमंत्री को भेजकर पिता को बरामद कराने की मांग की है।
हो सकता है कहीं चले गए हों : धीरज बालियान
मेडिकल कॉलेज के कोविड प्रभारी डॉ. धीरज बालियान का कहना है कि संतोष नाम के कई मरीज भर्ती रहे हैं। एक संतोष नाम की महिला मरीज की दो दिन पहले मौत हो चुकी है। कई बार मरीज खुद चले जाते हैं। हो सकता है कि संतोष कुमार खुद चले गए हों। सीसीटीवी कैमरों की जांच करा रहे हैं।
डिस्चार्ज का नहीं कोई रिकॉर्ड
कोरोना पॉजिटिव मरीज के निगेटिव आने के बाद उसका डिस्चार्ज रजिस्ट्रर में नाम लिखा जाना चाहिए, लेकिन कोविड वार्ड में व्यवस्था ध्वस्त है। ऐसे तो किसी का भी पता ही नहीं चलेगा कि कौन कहां गया। इस घटना ने पूरे कोविड वार्ड की स्थिति की पोल खोलकर रख दी है। दूसरे मरीजों के परिजन भी दहशत में हैं।
ये भी पढ़ें
. यूपी: अब गांवों में कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 1036 लोग बीमार, पढ़िए पूरा अपडेट
. मेरठ: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, लगातार बढ़ रहे मरीज, 20 दिन में 25 लोगों की मौत