{"_id":"5f8ca5138ebc3e9ba2052bf4","slug":"50-thousand-people-are-mired-in-mda-and-corporation-s-rage-meerut-news-mrt506862184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीए और निगम की रार में पिस रहे 50 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीए और निगम की रार में पिस रहे 50 हजार लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए और निगम की रार में पिस रहे 50 हजार लोग
गंगानगर। एमडीए और नगर निगम की रार में गंगानगर के करीब 50 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। यहां पांच में से तीन पेयजल ओवरहेड टैंक खराब हैं। इसके चलते ट्यूबवेलों से सीधा पानी सप्लाई किया जाता है। जिससे लो प्रेशर के कारण लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है।
गंगानगर में कुल पांच पेयजल टंकी में से एल-पॉकेट, टैप स्कूल के पास जी-पी पॉकेट व पी- पॉकेट स्थित ओवरहेड टैंक वर्षों से खराब हैं। इनसे करीब पचास हजार लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। ट्यूबवेलों से सीधा आपूर्ति किए जाने से स्थानीय लोगों को अपेक्षित पानी नहीं मिल रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। हालांकि मामला हर बार एमडीए और नगर निगम की रार में उलझ कर रह जाता है। हैंडओवर प्रक्रिया से पूर्व तीनों खराब ओवरहेड टैंक एमडीए के अंतर्गत थीं। हैंडओवर प्रक्रिया के तहत तीनों ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेलों को नगर निगम को सौंप दिया। निरीक्षण के दौरान इन टंकियों एवं ट्यूबवेलों में कई खामियां पाई गईं। जिन्हें दूर करने में काफी खर्च आएगा। अब कोई भी विभाग इनकी सुध नहीं ले रहा है। महाप्रबंधक जलकल रतन लाल ने बताया कि खराब नलकूपों एवं ओवरहेड टैंक को ठीक कराने के लिए एमडीए को पत्र लिखा गया है।
लीकेज की भरमार
जीपी ट्यूबवेल ऑपरेटर के अनुसार लीकेज के चलते तीनों ओवरहेड टैंक खराब हैं। सप्लाई चालू करते ही लीकेज की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। एमडीए एवं नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को पी-पॉकेट के ओवरहेड टैंक को चालू करने का प्रयास किया तो चारों ओर पानी भर गया।
विज्ञापन
ये हैं मुख्य समस्याएं
लो प्रेशर की वजह से लोगों के घरों की छत पर लगे टैंक में पेयजल नहीं पहुंच पाता है।
एमडीए एवं नगर निगम के बीच खींचतान की वजह से जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है। ऐसे में ऑपरेटर कम समय के लिए ट्यूबवेल चलाते हैं।
परेशान एल-ब्लॉक, जीपी-ब्लॉक, एम-ब्लॉक, ओ-पॉकेट, जीपी-ब्लॉक, पी-ब्लॉक निवासी लोगों को सबमर्सिबल लगाने पड़ रहे हैं।