फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 gao me handpump

50 गांवों का हैंडपंप बांट रहा बीमारी

Sat, 16 Jul 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 16 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
50 gao me handpump
पानी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 मेरठ और बागपत जिलों के करीब 50 गांवों में हैंडपंप का पानी बीमारियां बांट रहा है। इन गांवों से लिए गए नमूनों की जांच में आयरन के साथ जिंक की मात्रा मानक से कहीं अधिक पाई गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद से विभाग में हड़कंप है। अब सेंट्रल लैब में नमूनों की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।

एनजीटी ने दिखायी सख्ती
बागपत और मेरठ जिले में दूषित पानी का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में प्रमुखता से उठा था। एनजीटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ऐसे गांवों के हैंडपंपों के पानी की जांच के आदेश दिए थे। जिस पर यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दोनों जिलों के अलग-अलग गांवों से पानी के नमूने लिए। इनकी जांच लखनऊ स्थित भारतीय विश्व विज्ञान अनुसंधान संस्थान से कराई गई।
विज्ञापन


यह आयी जांच रिपोर्ट
पानी में आर्सेनिक, आयरन, जिंक के अलावा केरोमियम, लेड, कैडियम और निकिल की जांच करायी गई थी। रिपोर्ट में आयरन और जिंक की मात्रा सामान्य से कई गुना अधिक पायी गई। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अनुसार सामान्य रूप से पानी में आयरन की मात्रा 0.3 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि कई स्थानों पर यह मात्रा 4.352 तक पायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने हैंडपंपों से बढ़ा आयरन
अधिकारी कह रहे हैं कि हैंडपंप के पुराने पड़ चुके लोहे के पाइप अधिक आयरन की वजह बन रहे हैं। हालांकि इसके हर संभावित कारणों की गहनता से जांच करायी जा रही है।

हिडंन के आसपास खराब स्थिति
जिले में हिंडन और काली नदी के आसपास के इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है। यहां पानी में लेड की मात्रा भी पायी गई हैं। हालांकि इस रिपोर्ट में काली नदी के आसपास वाले इलाके शामिल नहीं हैं। काली नदी के आसपास वाले गांवों में दूषित पानी की वजह से कई लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है।

मजबूरी है, क्या करें
इन गांवों के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उनका कहना है कि काफी शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जबकि अधिकारियों का कहना है कि जहां शिकायत अधिक हैं, जहां हैंडपंप का रिबोर कम गहरायी में है और उसे लगे वर्षों हो चुके हैं।

घरों के अंदर से लिए नमूने
अफसरों के अनुसार पानी के अधिकांश नमूने घर के अंदर लगे हैंडपंपों से लिए गए। उस हैंडपंप को एक कोड दिया गया। इनमें कई हैंडपंप ऐसे मिले हैं, जहां मानक से कई गुना अधिक आयरन की मात्रा मिली है।


ये होती है बीमारी
अधिक आयरन से पेट संबंधी रोग और आंत में संक्रमण शुरू होता है। सिर में भारीपन रहता है। पाचन क्रिया बिगड़ने से दूसरे रोग भी शुरू हो जाते हैं।

इन गांवों के नमूने, निष्कर्ष
मेरठ हर्रा गांव, इकबाल (1.000), दाहा बागपत, जयप्रकाश (2.838), बामनौली, राजू (2.879), नफे सिंह, नांगल (3.876)  मुनसन, ब्रह्मप्रकाश (1.664), झुंडपुर, ज्ञानदीप (0.638), तविला गौरी, देवेंद्र (2.838), बरनावा, निजामुद्दीन (0.010), चंदावन, ब्रह्मपाल (1.039), गढ़ी कुनरूप, बेबी (3.107), भूपुरा, तोफा (3.226), पांचली जानी, अजित (3.042), कैलीना, राजाराम (0.598), खिवई, गुलजारी (3.307), बेगमाबाद, रामवीर  (1.299), बामनौली, राजू (0.452), रानाहर, देवेंद्र (2.879), जीवाना, कमल (2.623), इदरीशपुर, पप्पू (3.682), प्राइमरी पाठशाला, दादरी (2.817), किनौनी, जाहरवीर (3.682), रथाना, हरक लाल(1.062) दोघट, शाहिद (1.854), सुजाती, श्रीपाल (0.907)
(नोट: कोष्ठक में आयरन की मात्रा है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed