{"_id":"68f162bc74e7a2413f049330","slug":"450-lakh-fraud-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-defense-department-meerut-news-c-72-1-mct1011-142436-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थानाक्षेत्र सुभाष बाजार निवासी पुजारी आलोक मिश्रा ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह धार्मिक अनुष्ठान व जन्मपत्री देखने का काम करते है। उनके पास बागपत रोड ऋषिपुरी निवासी आरोपी राहुल तोमर का आना-जाना था। आरोपी ने खुद को रक्षा विभाग में तैनात होना बताया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल ने पुजारी से कहा कि रक्षा विभाग में दो लोगों की जगह खाली है। इस पर पुजारी ने अपने परिचित अवनीश दुबे व श्याम तिवारी से रक्षा विभाग में रिक्त जगहों पर नौकरी के लिए बात की। दोनों युवकों ने नौकरी लगवाने की पेशकश की।
पुजारी ने आरोपी राहुल से इस संबंध में बात की तो उसने नौकरी लगवाने के नाम पर आठ-आठ लाख रुपये मांगे। दोनों पीड़ितों ने आरोपी को पुजारी के माध्यम से फरवरी में कुल 4.50 लाख रुपये दे दिए थे। जबकि बाकी राशि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देने तय हुए। आरोप है कि दो महीने बीत जाने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पुजारी ने दोनों युवकों से नियुक्ति को लेकर पूछताछ की। मगर आरोपी ने कुछ जवाब नहीं दिया तो पुजारी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इस पर उन्होंने थाने पर शिकायत दी और बुधवार को शिाकयत पर केस दर्ज कर लिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --