फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को नोटिस

चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को नोटिस

Tue, 09 Apr 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर लेखपाल को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की तैयारियों में लापरवाही बरतने पर सोमवार को एसडीएम मवाना ने एक लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को भी तहसील सभागार में सभी लेखपाल मतदाता सूची का मिलान करने व चुनाव सामग्री पैक करने में जुटे रहे। इसके अतिरिक्त तहसीलदार मवाना ने सभी बीएलओ व लेखपाल की बैठक लेकर उन्हें चुनाव संबंधी दिशा निर्देश दिए।

प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। इसके लिए मवाना तहसील के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी युद्ध स्तर पर कार्य करने में जुटे हुए हैं। सोमवार को सभी लेखपाल व बीएलओ के कार्य की समीक्षा करने के दौरान एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव को मोड़ खुर्द का क्षेत्र देख रहे लेखपाल धर्मपाल का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर उन्होंने लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। नोटिस का जवाब जल्द नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार मवाना अशोक गुप्ता ने सभी बीएलओ व लेखपाल की तहसील सभागार में बैठक ली। उन्हें चुनाव संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी मतदाता सूची का मिलान किया गया व चुनाव सामग्री पैक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed