{"_id":"5c8ac3d2bdec2213fc305445","slug":"41552597970-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाईगर श्राफ के फाइं टिंग कांस्टेस्ट में मेरठ के राघवेंद्र का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाईगर श्राफ के फाइं टिंग कांस्टेस्ट में मेरठ के राघवेंद्र का जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रोफेशनल फाइट जीतकर लौटा रजापुर का राघवेंद्र
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। राघवेंद्र सिंह ने प्रोफेशनल फाइट में अपने प्रतिद्वंद्वी को तीसरे राउंड में हराकर नॉकआउट कर फाइट जीती। फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ द्वारा मुंबई में मंगलवार को मैट्रिक फाइट नाइट शो का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के सरूरपुर के रजापुर निवासी राघवेंद्र सिंह ने फाइटिंग में जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को गांव में लौटे राघवेंद्र का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
राघवेंद्र ने बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और टाइगर श्रॉफ के फेसबुक पेज पर फाइटिंग का लाइव शो दिखाया गया। इसमें राघवेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी सचिन पंवार को तीसरे राउंड में नॉकआउट करते हुए फाइट जीती। राघवेंद्र सिंह ने तीन साल से बिना किसी तैयारी के ये कारनामा कर दिखाया। राघवेंद्र सिंह वुशू खेल में 5 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुके हैं। संजय दत्त व राजकुंद्रा द्वारा आयोजित हेने वाली सुपर फाइट लीग में राघवेंद्र सिंह का रिकॉर्ड 2-1 रहा है। सुपर फाइट लीग के प्रदर्शन के बाद ही मैट्रिक फाइट नाइट में राघवेंद्र सिंह को टाइगर श्रॉफ , कोच एलन फर्नांडीज ने बुलाया था। बृहस्पतिवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से राघवेंद्र का स्वागत किया। राघवेंद्र ने बताया फिल्म सुल्तान की तरह सलमान खान ने जो फाइट फिल्म में की, ठीक उसी तरह की फाइट मुंबई में हुई। इसमें गुलशन ग्रोवर, अरबाज खान, टाइगर श्राफ सहित अन्य फिल्मी स्टार फाइट देखने पहुंचे। मेरठ के इनविनशिबल स्पोर्ट्स कंपनी के एमडी मानिक ने राघवेंद्र सिंह को खेलों में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने राघवेंद्र को किट सहित अन्य सुविधाएं देने की घोषणा की।