फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अगले सप्ताह मिलेंगे 45 कूड़ा वाहन

अगले सप्ताह मिलेंगे 45 कूड़ा वाहन

Fri, 14 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अगले सप्ताह मिलेंगे 45 कूड़ा वाहन
नगर निगम को अगले सप्ताह मिलेंगे 45 कूड़ा वाहन
विज्ञापन

मेरठ। शहर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम को 45 वाहन अगले सप्ताह तक मिल जाएंगे। नगर आयुक्त और वाहन कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में ये सहमति बनी। वहीं नगर आयुक्त ने प्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर उक्त जमीन का निरीक्षण भी किया जहां इन वाहनों को खड़ा किया जाना है।

शहर के सभी 90 वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम हर वार्ड के लिए एक-एक वाहन खरीद रही है। 90 वाहनों में से अब तक 45 वाहन खरीदे जा चुके हैं। बाकी बचे 45 वाहन अगले सप्ताह निगम को मिल जाएंगे। इस बारे में बृहस्पतिवार को वाहन कंपनी प्रतिनिधियों के साथ नगर आयुक्त मनोज चौहान की कैंप आफिस पर बैठक हुई। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवर सैन, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक संतोष शर्मा आदि भी शामिल हुए। यहां से सभी लोग सूरजकुंड वाहन डिपो पहुंचे और आने वाले वाहनों को खड़े करने की जमीन का निरीक्षण किया। डॉ. कुंवर सैन ने बताया कि वाहन डिपो और महापौर कैंप कार्यालय के बीच कुछ जमीन खाली पड़ी है। उसकी दीवार हटाकर अच्छी खासी जमीन बन जाएगी। इन वाहनों को वहां पर आसानी से खड़ा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed