{"_id":"6375479fddda031c122f7059","slug":"40-huts-burnt-to-ashes-due-to-fire-cylinders-also-burst-city-news-mrt6139531176","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: आग से 40 झोपड़ी जलकर राख, विस्फोट से दहला इलाका, सिलिंडर भी फटे, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आग से 40 झोपड़ी जलकर राख, विस्फोट से दहला इलाका, सिलिंडर भी फटे, देखें तस्वीरें
Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के खरखौदा में बिजली बंबा बाईपास पुलिस चौकी के समीप 44वीं वाहिनी पीएसी के पीछे मंगलवार रात 1:30 बजे झोपड़ियों भी भीषण आग लग गई। जिसमें 40 झोपड़ियों जलकर राख हो गई हैं। आग से सिलिंडर फटने लगे, जिससे बड़ा विस्फोट हो गया। आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों से पानी की बौछार की गई। भयावह मंजर देख मवाना फायर स्टेशन से भी गाड़ी मंगानी पड़ी। सुबह 6:30 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
राशन जल गया, बेघर हुए लोग
ठंड के मौसम में 40 झोपड़ी में रहने वाले लोग बेघर हो गए। जिन 30 झोपड़ी को आग से जलने से बचाया गया, वह लोग उन्हीं में शिफ्ट हो गए हैं। लोगों ने कहा कि उनका सामान व राशन भी जलकर राख हो गया। उनकेपास रहने के लिए कोई दूसरी जगह भी नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। झोपड़ी में रहने वाले मोइनुद्दीन ने बताया कि महिलाएं व बच्चे ऐसी ठंड में बिना छत के रहने को मजबूर हैं।

झोपड़ियां जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
कैसे लगी आग, 10 लाख का नुकसान
आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लोगों ने बताया कि झोपड़ियों के पास से विद्युत लाइन गुजर रही है। जिसमें चिंगारी उठने से आग लगी। अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच होगी। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। लोगों ने बताया कि झोपड़ी बनाने में करीब 15 हजार की लागत आती है। 40 झोपड़ियां जलकर राख हुई हैं। पुलिस का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

दो लोगों के जलने की खबर से मची खलबली
झोपड़ियों में लगी आग में दो लोग जिंदा जलने की खबर से खलबली मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। फायरब्रिगेड ने रात में झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकालने की बात प्रशासन से कही। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लौट गए। चर्चा है कि इस जमीन को खाली कराने के लिए आग लगाई गई है। हालांकि, इसकी कोई अधिकृत पुष्टि नहीं है। सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच होगी।