{"_id":"6375a64be353351cb60c994c","slug":"molestation-with-a-girl-in-lisadigate-meerut-youth-tried-to-take-her-forcibly-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: लिसाड़ीगेट में युवती से छेड़छाड़, जबरन घर से ले जाने का बनाया दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: लिसाड़ीगेट में युवती से छेड़छाड़, जबरन घर से ले जाने का बनाया दबाव
Thu, 17 Nov 2022 08:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:41 AM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की और उसे जबरन घर से अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने थाने में तहरीर दी है। युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया की युवक जबरन अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करने का आशवासन दिया।
पुलिस के मुताबिक एक कालोनी निवासी युवती ने बताया की एक माह से फतेहउललापुर निवासी युवक परेशान कर रहा है। घर पर आकर जबरन उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहा है।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती ने बताया कि बुधवार को घर पर अकेली थी। उसी दौरान युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुसकर हाथ पकड़ लिया। और पकड़ा कर खींचने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
सीओ कोतवाली का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।