फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ विवि: मडिकल की परीक्षाएं-MUZAFFARNAGAR

मेरठ विवि: मडिकल की परीक्षाएं-MUZAFFARNAGAR

Sat, 16 Mar 2019 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
मेरठ विवि: मडिकल की परीक्षाएं-MUZAFFARNAGAR
पांच परीक्षा केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 23 मार्च से बीएएमएस, एमडी, एमएस आयुर्वेद और बीयूएमएस, एमडी-एमएस यूनानी की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने पांच परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
स्वामी कल्याण देव गर्वमेंट आयुर्वेद कॉलेज एंड मेडिकल कॉलेज रामपुर मुजफ्फरनगर में पांच कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। इसमें स्वामी कल्याण देव गर्वमेंट आयुर्वेद कॉलेज एंड मेडिकल कॉलेज, भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज बरला मुजफ्फरनगर, भगवंत आयुर्वेद कॉलेज मुजफ्फरनगर, जामिया तिब्बिया देवबंद और देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज देवबंद शामिल हैं।
विज्ञापन

एनआरईसी खुर्र्जा बुलंदशहर कॉलेज में दो कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। इसमें विद्या यज्ञ दत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय खुर्जा बुलंदशहर और प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस एंड रिसर्च झज्जर बुलंदशहर की परीक्षाएं होंगी। डीएन कॉलेज मेरठ को दो कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। इसमें महावीर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पोहल्ली सरधना रोड मेरठ और श्रीराम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉसिपटल मेरठ की परीक्षाएं होंगी। एमएम कॉलेज मोदीनगर में दो कॉलेजों का सेंटर रहेगा। इसमें जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हापुड़ और दिव्य ज्योति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मोदीनगर की परीक्षाएं होंगी। जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में दून आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सुंदरपुर सहारनपुर की परीक्षा होगी। पूरा परीक्षा कार्यक्रम छात्र-छात्राएं सीसीएसयू की वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed