{"_id":"5b54ec4f4f1c1b40748b66c5","slug":"31532292175-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे एसोसिएशन ऑफ मेरठ को मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे एसोसिएशन ऑफ मेरठ को मिली मान्यता
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कराटे एसोसिएशन ऑफ मेरठ को मिली मान्यता
मेरठ। कराटे एसोसिएशन ऑफ मेरठ को कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी खेल निदेशालय लखनऊ द्वारा मान्यता दी गई है। इसके लिए रविवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ संस्थाएं फर्जी तरीके से कराटे खिलाड़ियों से एंट्री के नाम पर वसूली करती हैं। एसोसिएशन को मान्यता मिलने से खिलाड़ियों को आसानी होगी। अब जिले में सभी कराटे स्टाइल क्लब, एकेडमी व संघ को कराटे एसोसिएशन ऑफ मेरठ से भी मान्यता लेनी अनिवार्य होगी। जिले में कराटे के खिलाड़ी लगातार नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि इस के खेल में पारदर्शिता आए और खिलाड़ी धोखे से बच सकें। मेरठ की खुशी धामा सहित अनेक खिलाड़ियों ने पदकों पर कब्जा जमाया है। इस मौके पर अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सूरजमल, सचिव बसंत कौर, पंकज शर्मा, हरदीप सिंह, प्रदीप कुमार, प्रवीन कुमार, कैलाश, अभिषेक चौहान, शीतल आदि मौजूद रहे।