{"_id":"5a625f064f1c1ba1268b55ac","slug":"31516396294-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में एनसीईआरटी पुस्तकों की रहेगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में एनसीईआरटी पुस्तकों की रहेगी कमी
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीईआरटी की पुस्तक आपूर्ति में यूपी का अंतिम स्थान
- मेरठ बुक सेलर ने मानव संसाधन मंत्री से मिलकर जताई आपत्ति
मेरठ। मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन ने नए सत्र में एनसीईआरटी की पुस्तकों की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है। कहा कि एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मानव संसाधन मंत्री से मिलकर पुस्तकों की आपूर्ति के लिए वार्ता की थी। उसके बाद भी एनसीईआरटी विभाग द्वारा पहला इंडेंट अपने अधिकृत विक्रेताओं को दिया गया है। वहीं विभाग द्वारा यूपी को पुस्तक आपूर्ति में अंतिम स्थान दिया है। जिससे सत्र में पुस्तकें सही समय पर उपलब्ध होना मुश्किल होगा। मेरठ बुक सेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने इस पक्षपात को लेकर रोष जाहिर किया। महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि पुस्तकों की आपूर्ति न होने पर अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। आल इंडिया एजुकेशन बुक्स एसोसिएट्स अध्यक्ष आशीष धस्माना ने कहा कि वह मानव संसाधन मंत्री से मिलकर समस्या पर बात करेंगे।