{"_id":"5a42b1a54f1c1bcd6d8b65b6","slug":"31514320293-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में धांधली मिली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में धांधली मिली तो होगी कार्रवाई
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण में धांधली मिली तो होगी कार्रवाई
मेरठ। राशन वितरण में धांधली करने वाले राशन डीलरों को डीएसओ ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही एक माह में अधिक से अधिक आधार कार्ड जोड़ने और शत प्रतिशत राशन का वितरण मशीन से करने के निर्देश जारी किए। इस दौरान राशन डीलरों ने भी एक ज्ञापन डीएसओ को सौंपा।
जिलापूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने मंगलवार को छावनी क्षेत्र स्थित अतिथि भवन में राशन डीलरों की बैठक ली। डीएसओ ने कहा कि एक माह के भीतर पूरी व्यवस्था में सुधार कर लें। अगर निरीक्षण के दौरान लापरवाही और राशन वितरण में धांधली मिली तो कार्रवाई की जाएगी। राशन उठाने से लेकर राशन वितरण तक का पूरा लेखाजोखा हर माह देना होगा। इस दौरान फेयर प्राइज शॉप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी मेराजुद्दीन ने डीएसओ को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि मशीनों में नेटवर्क और अंगूठे के निशान न आने कारण राशन वितरण में दिक्कत होती है। दुकानदारों को मिलने वाले राशन में अधिकारी मनमर्जी से कटौती करते हैं। ऐसी स्थिति में सभी कार्ड धारकों को राशन दिया जाना संभव नहीं है। राशन डीलरों का दुकान का किराया, अन्य खर्च दिया जाए। इस अवसर पर एआरओ स. जितेंद्र सिंह, सतोष शर्मा, पवन राणा, संजीव सिंह, कुलदीप गुप्ता, संजय गोयल, धर्म सिंह, नरेश गुप्ता, महीपाल आदि मौजूद रहे।