फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विज्ञापन

विज्ञापन

Fri, 03 Nov 2017 02:43 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल इंटरनेशनल में मनाया एकता दिवस
विज्ञापन

मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई की ओर से एकता दिवस मनाया गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत का आयोजन हुआ। छठवीं से आठवीं कक्षा के छात्राें ने आयोजन में भाग लेकर विभिन्न राज्यों का लोकनृत्य प्रस्तुत किया। सामूहिक गीत हम सब भारतीय हैं भी सुनाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं क े विजेताओं क ो सम्मानित किया गया। अंत में सभी छात्रों ने एकता की शपथ ली। कोआर्डिनेटर रितुल अरोड़ा ने छात्रों को संबोधित किया।

छात्रों को दी साइबर अपराध की जानकारी
मेरठ। द अध्ययन स्कूल शताब्दी नगर में साइबर अपराध पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों को साइबर अपराध और उनसे बचाव की जानकारी दी गई। साइबर अपराध के सबइंस्पेक्टर करमवीर सिंह ने छात्रों को बताया कि समाज में व्यक्ति धोखे और अपराध से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं होता। साइबर की दुनिया में तरह-तरह से उसके साथ धोखा हो रहा है। कार्यशाला में दसवीं व ग्याहरवीं के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों को डाटा डिडलिंग, साइबर बुलिंग, डेनियल ऑफ सर्विस अटैक, वायरस अटैक, स्कै नर डिवाइस के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा के जीवन में व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो रहा है। निजी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स में विज्ञान कार्यशाला
मेरठ। सेंट जेवियर्स स्कूल में विज्ञान कार्यशाला क ा आयोजन हुआ। पहली से बारहवीं कक्षा की छात्राओं ने कार्यशाला में भाग लिया। छात्राओं ने तकनीकी ज्ञान, कृत्रिम उपग्रह, रॉकेट लॉचिंग, हाइड्रोरॉकेट की क्रियाविधि को समझा। तीन विभागों में कार्यशाला का आयोजन हुआ। स्पेस सेटेलाइट के प्रयोग, रॉकेट लाचिंग व हाइड्रोरॉकेट के बारे में छात्राओं को बताया गया। स्कूल निदेशक विशाल जैन व प्रिंसिपल निधि मलिक ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed