फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in Saudi Arabia, fake visa given

Meerut News: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी, दिया फर्जी वीजा

Thu, 30 Oct 2025 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
3 lakh rupees defrauded in the name of getting a job in Saudi Arabia, fake visa given
मेरठ। परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के खजूरी गांव निवासी एक व्यक्ति से साऊदी अरब में भांजे की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। बुधवार को दी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खजूरी गांव निवासी पीड़ित सरताज अली ने पुलिस को बताया कि किठौर निवासी एक व्यक्ति को दिसंबर 2024 से जानता था। वह अकसर साऊदी अरब में अपनी जान पहचान बताता था। आरोपी ने उनके भांजे वसीम को नौकरी लगवाने का प्रस्ताव रखा तो उसने फरवरी 2025 में अपने घर बुलाया। आरोपी ने भांजे की नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने 18 फरवरी को आरोपी के खाते में 99.9 हजार रुपये, 19 फरवरी को 60 हजार रुपये व 21 फरवरी को 25 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे। वहीं, 21 अप्रैल को 1.15 लाख रुपये आरोपी को गांव में बुलाया और वहां नकद दिए थे। रुपये देने के बावजूद कई माह बाद जब भांजे की सऊदी अरब भेजने के लिए कह रहा था, लेकिन आरोपी टाल मटोल करता रहा। सरताज को संदेह हुआ तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने जवाब दिया कि जल्द ही उनके भांजे को विदेश भेजने के लिए वीजा आ जाएगा। मई में जब रुपयों के लिए सख्ती की तो आरोपी ने उनके भांजे के फर्जी दस्तावेज दे दिए। सरताज को संदेह था तो उसकी जांच कराई। जांच में वीजा समेत अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed