{"_id":"638670be6e7ec94603648655","slug":"25-thousand-prize-international-mobile-smuggler-muzammil-arrested-city-news-mrt6157502107","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 25 हजार का इनामी अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल तस्कर मुजम्मिल गिरफ्तार, 500 से 15000 रुपये में खरीदता था मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 25 हजार का इनामी अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल तस्कर मुजम्मिल गिरफ्तार, 500 से 15000 रुपये में खरीदता था मोबाइल
Wed, 30 Nov 2022 04:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 04:32 PM IST
सार
मेरठ पुलिस ने 25 हजार के इनामी अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल तस्कर मुजम्मिल को दबोच लिया है। वह 500 से 15000 रुपये में मोबाइल खरीदता था। उसने पुलिस की पूछताछ में कई बड़े खोले हैं।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने एनएच-58 स्थित शोभापुर चौकी के पास से मंगलवार शाम को 25 हजार के इनामी अंतरराष्ट्रीय मोबाइल तस्कर मुजम्मिल निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। मुजम्मिल के गैंग के तीन सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह अब मेरठ में अपना नया गैंग बनाने की तैयारी कर रहा था। यह भी पता चला है कि गैंग सिंगापुर, थाईलैंड सहित अन्य देशों में चोरी और लूट के मोबाइल बेचता है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम एनएच-58 पर गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि मुजम्मिल निवासी डी-229 गली नंबर- सात जनता कॉलोनी वेलकम मेट्रो स्टेशन दिल्ली चोरी और लूट के मोबाइल खरीदने के लिए मेरठ आ रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम शोभापुर चौकी के पास मुस्तैद हो गई। कुछ देर बाद दिल्ली से आई रोडवेज बस से उतरते ही आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह हाशिम निवासी थाना देहली गेट से लूट और चोरी के मोबाइल खरीदता है। इन मोबाइल के आईईएमआई नंबर बदलकर बेच देता है। इससे पहले पुलिस ने गैंग के तीन सदस्य हाशिम, विशाल और अजय को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BAGHPAT NEWS: तीन परिवारों को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाले मकान, आठ लाख का माल उड़ाया
500 से 15000 रुपये में खरीदता था मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, मुजम्मिल ने बताया कि वह लूट और चोरी के मोबाइल को 500 से 15 हजार रुपये में खरीदता था। वह हफ्ते में एक बार मेरठ आता था और मोबाइल की खेप लेकर चला जाता था। इसके बाद मोबाइल के पार्ट्स को देश से लेकर विदेश तक महंगे दामों पर बेच देता था। वह नेपाल, थाईलैंड व सिंगापुर समेत अन्य कई देशों में सप्लाई करता था। उसने कई जिलों में नेटवर्क बना रखा था।
यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव: बसपा के मैदान छोड़ने से रोचक हुआ मुकाबला, अब सबसे बड़ा सवाल, मुस्लिम की चाल पर टिकी जीत-हार