{"_id":"6386f13f70d6a34141248658","slug":"baghpat-news-thieves-looted-goods-worth-eight-lakhs-locking-three-families-in-a-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAGHPAT NEWS: तीन परिवारों को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाले मकान, आठ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAGHPAT NEWS: तीन परिवारों को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाले मकान, आठ लाख का माल उड़ाया
Wed, 30 Nov 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:31 AM IST
सार
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल मे मंगलवार देर रात चोरों ने तीन परिवारों को कमरे में बंद कर तीन मकान खंगाल दिए।
विज्ञापन
तीन लोगों को बंधक बना कर की चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के जंगल मे मंगलवार देर रात चोरों ने तीन परिवारो को कमरे में बंद कर तीन मकान खंगाल दिए। जहां से करीब आठ लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौरोजपुर गुर्जर गांव में रहने वाले कृष्ण ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान में सोया हुआ था। रात्रि में चोर घर में घुसे और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद 15 हजार रुपए की नकदी, सोने की चैन, दो जोड़ी पाजेब चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी आज आएंगे मेरठ, ये रहेगा कार्यक्रम, 517 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
इसके अलावा तेजपाल के मकान से दो सोने की अंगूठी, पाजेब, चांदी के सिक्के, सोने का हार और 80 हजार रुपए की नकदी चोरी की गई। इसके अलावा बिल्लू के मकान से 20 हजार रुपए की नकदी, सोने की अंगूठी, पाजेब समेत अन्य जेवर चोरी कर लिए गए, जिनके खाली बक्शे एक खेत मे पड़े मिले।
उधर, एक रात में तीन मकानों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में भी रोष है। तीन मकानों में चोरी की जानकारी होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन भी मौके पर पहुंचे।